
आज से करीब 25 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसे बनाते समय बड़े बड़े दिग्गजों ने फ्लॉप घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं इस फिल्म के सेट और कहानी को देख कलाकारों ने इसे फ्लॉप बता दिया था। हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो कमाल हो गया। फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल रही बल्कि ऑस्कर में भारत की तरफ से एंट्री भी ली। हालांकि ये फिल्म ऑस्कर में कुछ खास नहीं दिखा पाई लेकिन सुपरहिट रही। फिल्म का नाम है लगान और ये फिल्म रिलीज हुई थी 2001 में। फिल्म में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने लीड रोल निभाया था।
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी फिल्म
लगान फिल्म को डायरेक्टर आशुतोष गोवरिकर ने बनाया था और इसमें आमिर खान के साथ ग्रेसी सिंह की जोड़ी जमी थी। लगान फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जावेद अख्तर समेत कई लोगों इस कहानी को सुनने के बाद इसे फ्लॉप घोषित कर दिया था। जावेद अख्तर ने खुद इसको लेकर अपनी बात रखी थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई थी। बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों की मानें तो 24 करोड़ रुपयों में बनी फिल्म ने 65 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर डाली थी।
भारत की तरफ से ऑस्कर पहुंची थी फिल्म
लगान फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री के तौर पर भी भेजा गया था। 74वें अकादमी अवॉर्ड में लगान भारत की तरफ से एंट्री लेती है। हालांकि यहां फिल्म कोई खास खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। लेकिन लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में आमिर खान ने कमाल का काम किया था। साथ ही ग्रेसी सिंह ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था।
8.1 मिली है रेटिंग
लगान फिल्म को रिलीज हुए करीब 25 साल हो गए हैं। इसके बाद भी इस फिल्म और कहानी का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। फिल्म को लेकर आज भी अक्सर ही बातें होती रहती हैं। खास बात ये है कि लगान को रेटिंग के मामले में भी काफी प्यार मिला है। आईएमडीबी पर लगान फिल्म को 8.1 रेटिंग दी गई है जो काफी शानदार मानी जाती है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






