digital products downloads

90 के दशक की हीरोइन, डेब्यू करते ही लगाई हिट की लाइन, अंडरवर्ल्ड के डर से हुई गायब

90 के दशक की हीरोइन, डेब्यू करते ही लगाई हिट की लाइन, अंडरवर्ल्ड के डर से हुई गायब

90 के दशक में बॉलीवुड अंडरवर्ल्ड के साथ अपने रिश्तों के चलते बदनाम था। आए दिन फिल्ममेकर्स के खूंखार अंडरवर्ल्ड डॉन से संबंधों की खबरें आती थीं। कई कलाकार तो यहां तक दावा कर चुके हैं कि 90 के दशक के दौरान आईं ज्यादातर फिल्मों पर अंडरवर्ल्ड का पैसा लगा था और फिल्मों में भी उन्हीं कलाकारों को लिया जाता था, जिन्हें अंडरवर्ल्ड अप्रूव करता था। यही नहीं, इस दौर की कई उभरती हुई एक्ट्रेसेस के अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ अफेयर की भी चर्चा होती रहती थी। इसी दौर में एक खूबसूरत एक्ट्रेस ने डेब्यू किया, जो हिंदी सिनेमा की उभरती स्टार थी। लेकिन, इस एक्ट्रेस पर अंडरवर्ल्ड का ऐसा काला साया पड़ा कि देखते ही देखते ये बड़े पर्दे से ओझल हो गईं।

तेलुगु फिल्म से किया था डेब्यू

हम बात कर रहे हैं साक्षी शिवानंद की, जिन्होंने तेलुगु फिल्म ‘अन्ना वदिना’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। लेकिन, दक्षिण भारतीय फिल्म से डेब्यू के बाद साक्षी ने बॉलीवुड का रुख कर लिया और देखते ही देखते बॉलीवुड में भी छा गईं। साक्षी ने ‘जनम कुंडली’ और ‘पापा कहते हैं’  जैसी फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में नाम कमाया।  तेलुगु और बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने तमिल फिल्मों में भी काम किया और चिरंजीवी से लेकर ममूटी, अरविंद स्वामी जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर किया।

बॉलीवुड के लिए दक्षिण भारतीय फिल्मों से लिया ब्रेक

दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के बाद साक्षी शिवानंद ने बॉलीवुड का रुख किया और इसके लिए उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा से ब्रेक ले लिया। ‘आपको पहले भी कहीं देखा है’ में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। लेकिन, जैसे-जैसे साक्षी की पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी, उनके लिए मुश्किलें खड़ी होने लगी। उन्हें अंडरवर्ल्ड से फोन आने लगे, जिसने उनके अंदर दहशत पैदा कर दी। इसी बीच साक्षी को एहसास हुआ कि वो जिस फिल्म में काम कर रही हैं, उसके प्रोड्यूसर के अंडरवर्ल्ड से भी संबंध हैं। ये बात पता चलते ही वह बहुत डर गईं और फिर बॉलीवुड से भागकर वापस तेलुगु और कन्नड़ फिल्में करने लगीं।

घबराकर बॉलीवुड से बनाई दूरी

साक्षी शिवानंद ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जैसे ही पता चला कि वह जिस फिल्म में काम कर रही हैं उसके संबंध अंडरवर्ल्ड से हैं तो उन्होंने उससे सभी तरह के संपर्क खत्म कर दिए। डर के चलते वह हिंदी इंडस्ट्री से दूर भाग गईं और वह इतना डर चुकी थीं कि उन्होंने अपना नंबर तक बदल लिया था। उन्होंने खुद को सबसे दूर कर लिया, ताकि किसी को ये पता न चल पाए कि वह कहां हैं। 2019 में साक्षी शिवानंद एक बार फिर सुर्खियों में आई थीं। दरअसल, साक्षी की बहन शिल्पा शिवानंद खुद भी एक एक्ट्रेस हैं और उन्होंने साक्षी की सास पर उन्हें और उनकी मां को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।

ये भी पढ़ेंः Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: करण की जिंदगी में दूसरी महिला, बेवफाई से टूटा नंदिनी का दिल, क्या होगा तुलसी का फैसला?

‘तारे जमीन पर’ का नन्हा ईशान याद है? वक्त के साथ हो गए हैं हैंडसम हंक, हीरो जैसी बना ली पर्सनैलिटी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp