
लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पिछले लगभग एक साल से लीवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मजबूती से लड़ रही हैं। पिछले साल मई में उनके लीवर में टेनिस की गेंद के आकार का ट्यूमर पाया गया था, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इसी साल मार्च में एक और सिस्ट उभर आया था, जिसे भी ऑपरेशन के जरिए हटाया गया। अब अभिनेत्री के ताजा स्कैन में दो नए सिस्ट दिखाई दिए हैं, जिससे परिवार की चिंताएं बढ़ गई हैं। शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया व्लॉग में इस खबर को साझा किया और बताया कि दीपिका का इलाज अब एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।
दीपिका कक्कड़ के स्कैन में दिखे दो नए सिस्ट
शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया व्लॉग में दीपिका की हालिया एमआरआई रिपोर्ट के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पिछले सोमवार को किए गए एमआरआई में दो छोटे सिस्ट दिखाई दिए हैं। शोएब ने कहा, ‘बीते सोमवार को हमने एमआरआई टेस्ट कराए, उसके बाद से बार-बार अस्पताल के चक्कर लगते रहे। इसी दौरान पता चला कि एमआरआई में दो और सिस्ट हो गए हैं, जो काफी छोटे हैं अभीं। ये सिस्ट इतने छोटे थे कि सीटी स्कैन में नजर भी नहीं आते।एमआरआई काफी बारीकी से होता है, इसलिए दिख गए।’
इन गांठों के वर्तमान स्थिति पर बात करते हुए दीपिका ने स्पष्ट किया कि अभी ये आकार में बहुत छोटे हैं, इसलिए तुरंत कोई बड़ी कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ये अभी बहुत छोटे हैं, अभी इन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता, एक महीने बाद फिर से स्कैन कराना होगा। अब ये टेस्ट एक रूटीन जैसे हो गए हैं। इन्हें बार-बार कराते रहना होगा। हमें क्लोज वॉच रखनी पड़ेगी। भगवान न करें कि स्कैन में कुछ ज्यादा बढ़े। अगर दिखता है तो हम इसका इलाज तुरंक करा सकते हैं, जैसा की हमने सिस्ट के साथ हाल ही में किया था।’
इस सप्ताह से शुरू होगी इम्यूनोथेरेपी
कैंसर से लड़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए डॉक्टरों ने अब दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू करने का निर्णय लिया है। शोएब ने व्लॉग में बताया कि डॉक्टर इन नए सिस्ट की बारीकी से निगरानी करेंगे और उपचार योग्य होने पर इन्हें हटा दिया जाएगा। उन्होंने उपचार की प्रक्रिया साझा करते हुए कहा, ‘डॉक्टर्स ने कहा है कि नो इस स्थिति को मॉनिटर करें और जब उन्हें लगेगा तो इसको ट्रीट करेंगे और इसे निकाल देंगे। इस हफ्ते से दीपिका की इमोनोथेरेपी शुरू होगी। कई डॉक्टर्स ने इसकी राय दी है, हर 20 दिन में एक बार अस्पताल जाना होगा। हर विजिट 4-5 घंटे की होगी। अभी ये इतना गंभीर नहीं है, लेकिन अगर इसे एक महीने बाद ट्रीट करना पड़ा तो सेम प्रॉसेस फॉलो होगा। जो हो गया सो हो गया, हम इसके बारे में कुछ भी नहीं कर सकते हैं। हम इसे अच्छे अंदाज में देख रहे हैं।’
बीमारी का पारिवारिक जीवन और बेटे रूहान पर असर
लगातार अस्पताल के चक्कर और इस तनावपूर्ण स्थिति का असर न केवल दीपिका और शोएब की सेहत पर पड़ रहा है, बल्कि उनके छोटे बेटे रूहान के व्यवहार में भी बदलाव देखे जा रहे हैं। दीपिका ने भावुक होते हुए साझा किया कि उनका बेटा अब उनके समय की कमी को महसूस करने लगा है। उन्होंने कहा, ‘हम बीते कुछ दिनों से बिजी थे और हमने नोटिस किया कि ये बात रुहान महसूस कर रहा है, हम उसे ज्यादा वक्त ही नहीं दे पा रहे। वो अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है, वो चिड़ चिड़ा नजर आता है ताकि हम उसे अटेंशन दें। इस वक्त उसे प्यार देना बेहद जरूरी।’
नहीं मिल रहा वक्त
अस्पताल की व्यस्तता के कारण शोएब पिछले सप्ताह व्लॉग भी पोस्ट नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि रूहान उन्हें बहुत याद करता है और रोता है। दीपिका ने अस्पताल की थकान और मानसिक स्थिति पर बात करते हुए कहा, ‘पूरे दिन अस्पताल में गुजारने के बाद, पूरा शरीर थक जाता है। आपके दिमाग में कुछ भी सोचने समझने का वक्त ही नहीं बचता। आपके आस-पास की चीजें खुशनुमा रहनी चाहिए।’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






