
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा धमाका होने वाला है, जिसके बाद अभिरा और अरमान फिर से एक हो जाएंगे। कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि मेहर की हत्या का मामला अरमान-अभिरा के लिए दर्दनाक होता जा रहा है क्योंकि उनकी बेटी पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जबकि अभिरा की मेहनत मायरा को बचाने के लिए कम लग रही है। जज के सामने मायरा के निर्दोष होने का बयान देने के बावजूद जज उसके पक्ष में सबूतों की कमी के कारण मायरा की जमानत खारिज कर देते हैं। इस नाटक के बाद विद्या भी अरमान को अभिरा से अलग करने में लग जाएगी।
मायरा को होगी जेल?
अरमान, मायरा को दिलासा देते हुए कहता है कि क्योंकि आखिरी फैसला अभी आना बाकी है, इसलिए वह उसे सजा नहीं होने देगा। मायरा को अपनी वजह से इस हालत में देखकर अभिरा टूट जाती है और खुद को कोसती है कि उसने मायरा का केस लड़ने का फैसला क्यों लिया था। विद्या के इल्जाम से अभिरा का मोटिवेशन टूट जाता है और उसे बाहर आने का कोई रास्ता नहीं मिलता।
अभिरा की दुश्मन बनी विद्या
विद्या अरमान को अभिरा से केस छीनने का ऑर्डर देती है। इसके अलावा, अभिरा को अनुपमा, सैली और अंजलि से हिम्मत मिलती है कि वह दिल से हार न माने और उठकर वापस लड़े। अभिरा एक बार फिर अपनी इन्वेस्टिगेशन शुरू करती है। यह सोचकर कि कोई ऐसा क्लू जरूर होगा, जिससे यह साबित हो सके कि मायरा ने उस दिन मेहर को धक्का नहीं दिया था और मायरा बेकसूर है। दूसरी तरफ विद्या अरमान को मायरा का केस अभिरा से वापस लेने और अपनी बेटी को घर लाने के लिए मैनिपुलेट करती है।
अरमान फिर करेगा अभिरा की काबिलियत पर शक
अरमान कन्फ्यूज है क्योंकि वह खुद अभिरा और मायरा को एक करना चाहता है, लेकिन साथ ही उसे लगता है कि मायरा को बेकसूर साबित करने का अभिरा का तरीका मायरा के खिलाफ जा सकता है। क्या अरमान विद्या का ऑर्डर मानेगा या अभिरा को सपोर्ट करेगा? कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि कैसे अभिरा मायरा को इस खतरे से बाहर निकालती है।
ये भी पढ़ें-
साध्वी सतीश सैल कौन हैं? जीता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज, दमदार जवाब के मुरीद हुए जज
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






