digital products downloads

26 साल पुराना टीवी शो, जिसमें ‘दशावतार’ की दिखाई गई गाथा, IMDb पर मिली है 8.7 रेटिंग

26 साल पुराना टीवी शो, जिसमें ‘दशावतार’ की दिखाई गई गाथा, IMDb पर मिली है 8.7 रेटिंग

फिल्मों और सीरीज के अलावा अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं, जो ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे धार्मिक धारावाहिक हो। अगर आप सिनेमाघर या टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी पर कुछ देखने का सोच रहे हैं तो हम आपको एक बेहतरीन टीवी शो के बारे में बताने वाले हैं, जो आप कभी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इन दिनों लोगों के बीच धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता से जुड़े शोज देखने का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, क्योंकि दर्शक एक्शन और सास-बहू का ड्रामा देख कर बोर हो गए हैं। आज हम आपको भारत के एक 26 साल पुराने टीवी शो के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी कहानी से लेकर किरदार तक आज भी कोई भूल नहीं पाया है। यह शो 2000 में आया था और दूरदर्शन पर प्रसारित होता था।

26 साल पुराना बेहतरीन शो

हम जिस टीवी शो के बारे में बात कर रहे हैं, उसने साल 2000 में टीवी स्क्रीन्स पर दस्तक दी थी और उस दौर का सबसे लोकप्रिय शो बन गया था। इसका पहला एपिसोड 23 जनवरी, 2000 और आखिरी 16 जून, 2002 को टेलीकास्ट हुआ था। बी आर चोपड़ा की ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के बारे में तो सबको पता है, लेकिन ‘विष्णु पुराण’ भी उनके सबसे चर्चित शोज में से एक रहा है। भारत में दूरदर्शन भारती, DD नेशनल और जी टीवी ने लॉकडाउन के दौरान जनता के मनोरंजन के लिए इसे दोबारा प्रसारित किया था।

भगवान विष्णु के दस अवतार पर आधारित था शो

‘विष्णु पुराण’ शो भगवान विष्णु पर आधारित है। इसमें विष्णु के 10 अवतार के बारे में दिखाया गया है। इसमें भगवान विष्णु के रूप में नीतीश भारद्वाज और देवी लक्ष्मी के रूप में वैदेही अमृते नजर आए थे। नीतीश भारद्वाज ने इससे पहले बी आर चोपड़ा की महाकाव्य ‘महाभारत’ में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इसकी कहानी लता हया ने ‘धरती मां’ की भूमिका में सुनाई। यह भगवान विष्णु की कहानी बताती है, जो बुराई से लड़ते हैं और अच्छाई-बुराई के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए बार-बार पृथ्वी पर आते हैं।

8.7 रेटिंग वाला शो कहां देखें 

विष्णु पुराण को IMDb पर 8.7 की रेटिंग मिली है। इस हिंदी पौराणिक शो के सारे एपिसोड आप यूट्यूब पर मुफ्त में देख सकते हैं। यह जी5 पर भी उपलब्ध है। इसमें नितीश भारद्वाज, वैदेही अमृते, कुलभूषण खरबंदा, विक्रम गोखले, सुरेंद्र पाल और राजेश्वरी सचदेव हैं।

ये भी पढे़ं-

‘कपिल शर्मा शो’ में दादी बन एक्टर को मिली शोहरत, क्यों अचानक हुआ गायब? बताई वजह

‘आशिकी’ फेम राहुल रॉय का इतना बदला हुलिया, पहचाना मुश्किल, वीडियो हुआ वायरल

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp