digital products downloads

विजय देवरकोंडा के कंधों पर मुश्किल काम, नई चुनौतीपूर्ण फिल्म का किया ऐलान

विजय देवरकोंडा के कंधों पर मुश्किल काम, नई चुनौतीपूर्ण फिल्म का किया ऐलान

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा बीते कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। रश्मिका मंदाना से शादी के ठीक बाद उनकी फिल्म ‘रणबाली’ का पोस्टर जारी हो गया, जिसमें उनके साथ रश्मिका भी नजर आएंगी।  अब विजय देवरकोंडा ने निर्देशक शौर्यव के साथ अपनी नई फिल्म ‘वीडीएक्सशौर्यव’ का ऐलान कर दिया है। घोषणा के साथ ही उन्होंने फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें वे एक दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। ‘वीडीएक्सशौर्यव’ का फर्स्ट-लुक पोस्टर जैसे ही इंटरनेट पर जारी हुआ, तेजी से लोकप्रिय हो गया और अब प्रशंसक विजय देवरकोंडा के प्रभावशाली लुक की खूब तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

विजय देवरकोंडा ने अपनी नई फिल्म VDxShouryuv की घोषणा की

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने लिखा, “मेरी अगली फिल्म है – #VDxShouryuv। इस चुनौतीपूर्ण फिल्म को बनाने के चुनौतीपूर्ण कार्य को हाथ में लेने वाली टीम से मिलिए। शौर्यव और उनकी बेमिसाल कल्पनाशीलता और गहन हृदय के साथ इस धमाकेदार वैश्विक टीम के साथ काम करके बेहद खुश हूं। दहाड़ो मेरे दोस्तों। मैं अपना सब कुछ दूंगा। बेहद उत्साहित हूं और ढेर सारा प्यार।”

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘वीडीएक्सशौरयुव’ पर सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

विजय देवरकोंडा द्वारा घोषणा पोस्ट साझा करने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में उत्साह भरे संदेशों की बाढ़ ला दी है। अंगद बेदी ने लिखा, “बधाई हो, शानदार घोषणा शौर्यव गारू विजय देवरकोंडा।” मृणाल ठाकुर ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “चलो चलें!” एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘पोस्टर ने ही सब कह दिया है, ये बहुत बड़ी होने वाली है।’

वीडीएक्सशौरयुव के बारे में

अस्थायी रूप से ‘वीडीएक्सशौरयुव’ टाइटल वाली इस फिल्म का निर्माण व्यारा एंटरटेनमेंट्स कर रही है, जिसने मृणाल ठाकुर और नानी की फिल्म ‘ही नन्ना’ का भी निर्माण किया था। हालांकि, फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। वहीं विजय देवरकोंडा की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिनमें ‘रणबाली’ और ‘राउडी जनार्दन’ शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः हुनर की खान निकली सुदेश लहरी की बेटी, रियेलिटी शो में दिखाया कमाल, गूंज उठीं सीटियां और तालियां

हेरा फेरी 3 कब आ रही है? अक्षय कुमार ने फिल्म पर दिया बड़ा अपडेट, फैंस को लगेगा झटका

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp