digital products downloads

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी की बात सुन तुलसी को लगेगा झटका, करण होगा बेनकाब

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नंदिनी की बात सुन तुलसी को लगेगा झटका, करण होगा बेनकाब

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस हफ्ते बड़ा धमाका होने वाला है, जिसके बाद कहानी नया मोड़ लेगी। तुलसी और मिहिर की जिंदगी से नोइना के जाने के बाद अब करण की लाइफ में नई औरत की एंट्री होने वाली है। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर इस शो में आगे देखने को मिलेगा कि नंदिनी अपने पति करण के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा करने वाली है, जिसके बाद तुलसी के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। ये पूरा हफ्ता दर्शकों के लिए बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस बार शो में कई नए धमाके होने वाले हैं।

वैष्णवी और पार्थ का शुरू हुआ रोमांस

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के नए एपिसोड की शुरुआत पार्थ के मन में जलन की भावना से होती है, जब वह वैष्णवी को कॉन्ट्रैक्टर से बात करते हुए देखता है। इस पर देव उसे चिढ़ाता है कि वह अभी तक अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाया है। वैष्णवी इस बारे में बात करती है कि उसके लिए काम कितना जरूरी है और सलोनी भी उनके साथ शामिल हो जाती है। देव तब चिढ़ जाता है, जब वे सब मिलकर सिर्फ काम के बारे में ही बातें करते रहते हैं।

तुलसी और मिहिर की डेट

कहानी में आगे देखने को मिलता है कि तुलसी इस बात को लेकर परेशान है कि नंदिनी उसके फोन नहीं उठा रही है, जबकि मिहिर कुछ मजेदार गतिविधियों की मदद से उसे दिलासा देता है। ऋतिक और मुन्नी कुछ रोमांटिक पल बिताते हैं, लेकिन शोभा बीच में आकर उन्हें टोक देती है और उनके प्यारे से रोमांस को लेकर उन्हें चिढ़ाती है। तुलसी, शोभा, ऋतिक और मुन्नी को उसके और मिहिर के बीच डेट प्लान करने के लिए डांटती है और उन्हें चेतावनी देती है कि वे दोबारा ऐसा करने की कोशिश न करें।

नंदिनी ने तुलसी को बताया करण का सच

मुन्नी को ‘बेस्ट डायनामिक पर्सनैलिटी’ का अवॉर्ड मिलता है और वह इसका श्रेय ऋतिक और परिवार को देती है, लेकिन वह खास तौर पर तुलसी का शुक्रिया अदा करती है, जिसने शुरू से ही इस सफलता को पाने में उसकी मदद की थी। इसी बीच नंदिनी, तुलसी को बताती है कि करण का किसी के साथ अफेयर चल रहा है, लेकिन तुलसी उसकी बात पर यकीन करने से इनकार कर देती है और कहती है कि करण ऐसा कभी नहीं कर सकता। नंदिनी, तुलसी से कहती है कि मिहिर ने भी उसके साथ ठीक ऐसा ही किया था, लेकिन तुलसी उसे समझाती है कि उसकी जिंदगी नंदिनी की जिंदगी जैसी नहीं है। 

दूसरी औरत संग करण का चक्कर

कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि तुलसी यह जानकर हैरान रह जाती है कि उसके शादीशुदा बेटे का किसी के साथ अफेयर है। नंदिनी उसे बताती है कि करण का उस औरत से एक बेटा भी है। तुलसी, नंदिनी से पूछती है कि उसे करण पर शक करने की क्या वजह है।

ये भी पढे़ं-

‘गुम है किसी के प्यार में’ की पाखी याद है? पति संग दे चुकी हिट शो, रियलिटी शोज में भी दिखा चुकीं जलवा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा के जेल जाते ही टूटे अभिरा-अरमान, विद्या को खरी-खोटी सुनाएगी कावेरी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp