digital products downloads

MRI के दौरान रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, बताई वजह, शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

MRI के दौरान रो पड़ीं दीपिका कक्कड़, बताई वजह, शोएब इब्राहिम ने दिया हेल्थ अपडेट

दीपिका कक्कड़ ने अपने लिवर कैंसर के ट्रीटमेंट के कुछ महीनों बाद हेल्थ प्रॉब्लम से जूझने के बारे में खुलकर बात की है। वह और उनके पति शोएब इब्राहिम अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी डेली लाइफ और काम के बारे में डिटेल्स शेयर करते रहते हैं। शोएब के चैनल पर शेयर किए गए नए वीडियो में दीपिका ने बताया कि वह MRI स्कैन के लिए गई थीं। जो हर महीने होता है, लेकिन वह प्रोसेस के दौरान खुद को रोने से नहीं रोक पाईं।

शोएब ने बताया MRI के दौरान क्यों रो पड़ी दीपिका

दीपिका और शोएब ने दर्शकों को बताया कि वे दोनों मंथली MRI स्कैन करवाकर वापस आ गए हैं, जिसे डॉक्टर ने ठीक से रेगुलर करने की सलाह दी है। शोएब ने शेयर किया कि यह पहली बार था, जब उन्होंने इसे एक बार में पूरा किया और उम्मीद है कि यह ठीक हो जाएगा। दीपिका ने बताया, ‘मैं घबरा रही थी, मैं रोई भी मशीन में जाने से पहले भी रोई और मशीन में भी रोई। कभी-कभी रोना बहुत हेल्प करता है क्योंकि आपकी एंग्जायटी निकल जाती है। मेरे लिए तो बहुत हेल्प करती हैं। मुझे लगता है कि आप और मजबूत होकर बाहर आते हैं, इसलिए मेरे लिए यह काम करता है।’ वहीं, शोएब ने दीपिका को MRI सक्सेसफुली करवाने पर एक सनग्लास भी गिफ्ट किया।

दीपिका कक्कड़ अब कैसी हैं?

शोएब ने बताया कि टेस्ट के रिजल्ट आ गए हैं और उन्होंने दीपिका की हेल्थ अपडेट दी। शोएब ने कहा, ‘MRI में इसके दो छोटे-छोटे डॉट्स निकले हैं।’ दीपिका ने कहा कि वे दोनों डॉट्स सच में बहुत छोटे हैं और डॉक्टर ने कहा कि अभी कोई कदम उठाना समझदारी नहीं होगी, लेकिन उन्हें एक महीने बाद स्कैन फिर से करवाना होगा ताकि दोबारा जांच की जा सके। शोएब ने कहा, ‘हमें लगातार स्कैन करवाने होंगे ताकि अगर यह दोबारा आता है तो तुरंत इसका इलाज किया जा सके।’ शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका इस हफ्ते से इम्यूनोथेरेपी शुरू करने वाली हैं।

दीपिका की सेहत से जुड़ी मुश्किलें

दीपिका कक्कड़ को हाल ही में सेहत से जुड़ी कई परेशानी झेलनी पड़ी, जिसके बाद 23 फरवरी को उनकी सिस्ट की सर्जरी हुई। दीपिका पिछले कुछ महीनों से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। जून 2025 में ‘ससुराल सिमर का’ की इस एक्ट्रेस की चल रहे इलाज के तहत ट्यूमर हटाने की सर्जरी हुई थी। तब से दीपिका अपने यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट फैंस को दे रही हैं।

ये भी पढे़ं-

‘मम्मा’ कहने पर भड़कीं श्रुति हासन, पैपराजी को लगाई फटकार, बोलीं- क्या बक रहे हो

‘दृश्यम 3’ डायरेक्टर अभिषेक पाठक बने पिता, पत्नी शिवालिका ने बेटी को दिया जन्म, अक्षय तृतीया में घर गूंजी किलकारी

 

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp