digital products downloads

‘पाकिस्तानी धुरंधर’ बना जावेद शेख का शो, खराब एक्टिंग पर उड़ी खिल्ली

‘पाकिस्तानी धुरंधर’ बना जावेद शेख का शो, खराब एक्टिंग पर उड़ी खिल्ली

पाकिस्तान में एक ड्रामा सीरियल इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने ‘पाकिस्तानी धुरंधर’ बताना शुरू कर दिया है। इस सीरियल में दिग्गज एक्टर जावेद शेख भी हैं, जो कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इस पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल का नाम ‘जहन्नुम बा’रास्ता जन्नत’ है। इस शो का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अब इस पाकिस्तानी ड्रामा की खूब खिल्ली उड़ रही है। इस क्लिप में कलाकारों की डायलॉग डिलीवरी देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। सोशल मीडिया पर तो जैसे मीम्स की बाढ़ आ गई है। कई ने तो कलाकारों से ये सवाल करना तक शुरू कर दिया है कि आखिर उन्होंने हिंदी कहां से सीखी है?

पाकिस्तानी शो का बना मजाक

हाल ही में आदित्य धर की धुरंधर 2 रिलीज हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के ल्यारी इलाके की पॉलिटिक्स और आतंकवाद को दिखाया गया था। अब पाकिस्तानी ड्रामा सीरियल ‘जहन्नुम बा’रास्ता जन्नत’ में भारत की कहानी दिखाई गई है, जिसे देखकर लोग इसका मजाक बना रहे हैं। इस सीरियल में रॉ और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है। खासतौर पर इसका एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जावेद शेख और बुशरा अंसारी नजर आ रहे हैं। इस सीन में दोनों कलाकारों के भारी-भरकम डायलॉग और ड्रामेटिक एक्सप्रेशन्स देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है।

लोगों ने ‘पाकिस्तानी धुरंधर’ कहकर उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया यूजर ‘जहन्नुम बा’रास्ता जन्नत’ को ‘पाकिस्तानी धुरंधर’ कहते हुए मजाक उड़ा रहे हैं। खास तौर पर जावेद शेख और बुशरा अंसारी की डायलॉग डिलीवरी और हिंदी ने लोगों को हैरान कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि इस पूरे सीन का ट्रीटमेंट काफी ड्रामेटिक है, जिसके चलते ये सीरियस सीन भी फनी लगता है। वहीं कई ने बुशरा अंसारी के लुक को लेकर भी मजाक बनाया है। सोशल मीडिया पर यूजर क्लिप एडिट करके भी शेयर कर रहे हैं, जो वायरल हो रहे हैं।

वायरल क्लिप में डायलॉग

‘जहन्नुम बा’रास्ता जन्नत’ का जो क्लिप वायरल हो रहा है, उसमें जावेद शेख कहते हैं-  ‘पाकिस्तान की दिवाली भले न निकले, लेकिन सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की दिवाली करा दो’। इस पर बुशरा अंसारी कहती हैं- ‘ये तो हम कराते ही रहते हैं।’ इस क्लिप को शेयर करते हुए यूजर शो का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा- ‘लगता है गलत धुरंधर डाउनलोड कर ली।’ वहीं एक ने कलाकारों के हिंदी बोलने के तरीके का मजाक उड़ाते हुए कहा- ‘हिंदी क्या महाभारत देखकर सीखी है?’ वहीं एक ने लिखा- ‘इतनी हिंदी तो हमारे एजेंट भी नहीं बोलते होंगे।’ एक लिखता है- ‘लगता है गलती से गलत धुरंधर डाउनलोड कर ली।’ एक ने जावेद शेख को निशाने पर लेते हुए लिखा- ‘सालों तक बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाले जावेद शेख अब भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए बी-ग्रेड पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा फिल्म कर रहे हैं।’

ये भी पढ़ेंः रणवीर-दीपिका फिर बनने वाले हैं मम्मी-पापा, बेटी दुआ संग क्यूट अंदाज में कन्फर्म की दूसरी प्रेग्नेंसी
52 की उम्र में भी सिंगल है ‘धुरंधर’ के आलम भाई, नहीं करना चाहते शादी, बोले- ‘फिर हर्ट नहीं होना चाहता’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp