
ज्यादातर स्टारकिड जहां अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने का सपना देखते हैं तो वहीं फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसा स्टारकिड है, जिसने सुपरस्टार्स की फैमिली से होने के बाद भी अभिनय से दूरी बना रखी है। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया की, जो लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। अक्षय कुमार के फैंस लंबे समय से आरव के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अक्षय कुमार ने हाल ही में ये बात साफ कर दी कि आरव का एक्टिंग इंडस्ट्री में करियर बनाने का कोई प्लान नहीं है। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे के करियर प्लान्स का खुलासा किया और बताया कि वह एक्टिंग से अलग एक अलग दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते हैं और आज के समय में मात्र 4500 रुपये की नौकरी कर रहे हैं।
फैशन इंडस्ट्री में मुकाम हासिल करना चाहते हैं आरव
अक्षय कुमार ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में अपने बेटे आरव के करियर प्लान्स के बारे में बात की। सुपरस्टार ने बताया कि आरव का एक्टिंग वर्ल्ड में काम करने का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने कहा- ‘हम दोनों ही एक ही जैसे हैं। उसे हेल्थ में दिलचस्पी है और मुझे भी। वो बहुत फोकस्ड है। उसे काम करना पसंद है, लेकिन उसे फिल्मों में काम नहीं करना। उसका फिल्मों में आने का कोई प्लान नहीं है। उसे फैशन में जाना है।’
4500 की नौकरी कर रहे आरव
अक्षय कुमार आगे बताते हैं कि आरव गांवों में जाकर फैशन सीख रहे हैं। सुपरस्टार ने कहा- ‘वो बेचारा तो अभी भी 4500 की नौकरी कर रहा है। वो गांवों में जाकर वहां से फैशन सीख रहा है। अच्छी बात है। अलग-अलग तरह के प्रिंट्स और भी बहुत कुछ पर काम कर रहा है। मैं उसे उपदेश नहीं देता, बस यही कहा है कि किसी को कभी नुकसान न पहुंचाए।’ बता दें, अक्षय कुमार के बेटे आरव लंदन यूनिवर्सिटी से फैशन की पढ़ाई कर रहे हैं और लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं।
भूत बंगला को लेकर चर्चा में अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की बात करें तो सुपरस्टार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू जैसे स्टार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा अक्षय ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आएंगे। इसी पॉडकास्ट में सुपरस्टार ने ‘हेरा फेरी 3’ पर भी अपडेट दिया और बताया कि फिलहाल फिल्म पर काम रुक चुका है और इसे आने में देरी हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः 123 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म, हर सेकेंड बन जाता है जिंदगी-मौत का खेल, दिल दहला देगी खौफनाक कहानी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






