digital products downloads

‘पति पत्नी और वो दो’ में तिगुना ड्रामा, आयुष्मान खुराना संग कॉमेडी का डोज देंगी 3 हसीनाएं, टीजर में छाए विजय राज

‘पति पत्नी और वो दो’ में तिगुना ड्रामा, आयुष्मान खुराना संग कॉमेडी का डोज देंगी 3 हसीनाएं, टीजर में छाए विजय राज

फिल्म ‘थम्मा’ के बाद आयुष्मान खुराना एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ का आधिकारिक टीजर निर्माताओं द्वारा रिलीज कर दिया गया है, जो आयुष्मान के जीवन में मचने वाले तिहरे घमासान की एक मजेदार झलक पेश करता है। इस बार कहानी में आयुष्मान अकेले नहीं हैं, बल्कि उनके साथ दिग्गज अभिनेता विजय राज भी हैं, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग से कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाते दिख रहे हैं। फिल्म में तड़का लगते तीन हसीनाएं नजर आएंगी। इसकी झलक टीजर में साफ देखने को मिल रही है।

टीजर की झलक

टी-सीरीज द्वारा सोमवार को साझा किए गए इस टीजर की शुरुआत एक दिलचस्प वॉयसओवर से होती है, जिसमें बताया गया है कि दुनिया में समय के साथ सब कुछ बदल जाता है, लेकिन पतियों की फितरत कभी नहीं बदलती। टीजर में आयुष्मान को अपने ऑफिस में किसी से मिलते हुए और उसकी तरफ आकर्षित होते हुए दिखाया गया है। इसके तुरंत बाद विजय राज की एंट्री होती है, जो एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। वह आयुष्मान पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं, ‘क्या तो लक पाए हो यार, एक दोस्त के साथ पकड़े गए, दूसरी दोस्त छुड़ाने चली आई और ये तीसरी, दोस्त ही है ना?’ यह संवाद फिल्म की थीम और आयुष्मान के किरदारों के उलझे हुए रिश्तों को बखूबी बयां करता है।

‘पतिverse’ का रोमांच और स्टार कास्ट

इस टीजर को पतियों का यूनिवर्स यानी ‘पतिverse’ का नाम दिया गया है। इसमें आयुष्मान खुराना को सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया है। आयुष्मान इन तीनों महिलाओं और अपनी पत्नी के बीच के समीकरणों को सुलझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंत में वह एक ऐसी खतरनाक स्थिति में फंस जाते हैं जहां ये चारों एक साथ एक ही जगह पर बंधे हुए नजर आते हैं। निर्माताओं ने टीजर साझा करते हुए लिखा कि समय सब कुछ बदल सकता है, लेकिन पति की फितरत उसके बस में भी नहीं होती। इस बार प्रजापति पांडे अपनी पत्नी और वो दो के साथ लौट रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

टीजर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई प्रशंसकों ने इसे लेकर भारी उत्साह दिखाया है। एक यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड को फिर से इसी तरह के नए और अराजक कॉमेडी की जरूरत थी।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘मजा आने वाला है, यह एक परफेक्ट सीक्वल लग रहा है।’ हालांकि कुछ लोगों ने निराशा भी जताई और इसकी तुलना कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से कर डाली। कुछ आलोचकों का मानना है कि यह फिल्म अपनी पुरानी थीम को ही दोहरा रही है, लेकिन आयुष्मान के फैंस के लिए यह एक मजेदार रोलरकोस्टर राइड साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: नमाज के फायदे बता कर बुरी फंसी ‘शार्क टैंक’ जज नमिता थापर, लोगों ने सुनाई खरीखोटी तो रोते हुए दी सफाई

कभी नहीं देखा होगा ‘महाभारत’ के पांचों पांडवों का सुपरकूल अवतार, अर्जुन से लेकर युधिष्ठिर तक, लगे एक से बढ़कर एक हैंडसम हंक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp