
सीनियर एक्टर सुधीर पांडे जल्दी ही अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज होगी। यानी, फिल्म की रिलीज को अब मात्र 4 दिन बचे हैं। इस बीच गिन्नी वेड्स सनी 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सीनियर एक्टर सुधीर पांडे चुपचाप उठकर स्टेज से नीचे जाते नजर आए थे। इस वीडियो को लेकर दावा किया गया कि सुधीर पांडे को ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनदेखा किया गया और उनके साथ गलत बर्ताव किया गया, जिसके चलते वह ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के कार्यक्रम के दौरान मंच से नीचे चले गए। इस पूरे विवाद पर अब खुद सुधीर पांडे ने प्रतिक्रिया दी है और कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की बदसलूकी से इनकार किया है।
मेरे साथ गलत बर्ताव नहीं हुआ- सुधीर पांडे
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सुधीर पांडे ने स्थिति को स्पष्ट किया और कहा, “वहां अपमानित होने जैसी कोई बात नहीं थी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान मैं बी टीम के साथ मौजूद था। सबके साथ मैं भी स्टेज पर गया और उससे पहले मैं पहली पंक्ति में बैठा था। जिसने भी यह वीडियो शूट किया, हो सकता है उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा। जब ट्रेलर लॉन्च को लेकर ऐलान हुआ, तो मैं सबके साथ ऊपर गया और सबके साथ कुछ देर मौजूद रहा। फिर मैं नीचे आ गया, क्योंकि मुझे बहुत जल्दी थी। मेरे दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग चल रही थी, जहां मुझे पहुंचना था। मैं शूटिंग के बीच से ही इस ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने गया था।”
पहले ही प्रोडक्शन हाउस को दे दी थी जानकारी- सुधीर पांडे
सुधीर पांडे आगे कहते हैं- “मैंने पहले ही ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के प्रोडक्शन को बता दिया था कि मुझे थोड़ी जल्दी है। तो उस वीडियो में जो आप मुझे वहां से जाते हुए इसलिए देख रहे हैं वो इसलिए क्योंकि मुझे दूसरे शूट पर जाना था, मुझे लगातार मैसेज आ रहे थे। गिन्नी वेड्स सनी 2 में मेरी शानदार भूमिका है और ये फिल्म काफी अच्छी है। मुझे शूटिंग पर पहुंचना था, इसलिए मैंने प्रोड्यूसर्स से पहले ही बात कर ली थी। मैं उन्हें इसके लिए धन्यवाद देता हूं।”
वायरल वीडियो पर रिएक्शन
सुधीर पांडे ने बताया कि उन्हें इस वीडियो का सोशल मीडिया के जरिए पता चला था। उन्होंने कहा- ‘मुझे नहीं पता कि क्या हुआ, बाद में मैंने सोशल मीडिया पर देखा। इस पर जैसे रिएक्शन आ रहे हैं, लोग कन्सर्न्ड है। मुझे अचानक से महसूस हुआ कि हां, लोग मेरे काम को नोटिस कर रहे हैं और अब भी मैं उन्हें याद हूं।’ बता दें, सुधीर पांडे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं और बुनियाद, तीस मार खान और टॉयलेट: एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों में भी दिखाई दे चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘अभी तो पैसे नहीं हैं’, जब राकेश बेदी को थी रुपयों की जरूरत, प्रोड्यूसर ने मांगने पर भी नहीं दी फीस
नीसा देवगन का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 23वें बर्थडे पर अजय-काजोल ने शेयर की लाडली की खास झलक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






