digital products downloads

‘धुरंधर’ स्टार के कॉन्सर्ट में ठगा गए लोग, सिर पर पानी डालकर होठ हिलाती रहीं सिंगर

‘धुरंधर’ स्टार के कॉन्सर्ट में ठगा गए लोग, सिर पर पानी डालकर होठ हिलाती रहीं सिंगर

मशहूर प्लेबैक सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के गानों के लिए चर्चा में हैं, हाल ही में एक बड़े विवाद में घिर गई हैं। अहमदाबाद में आयोजित उनके एक लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद इंटरनेट का एक बड़ा हिस्सा उनकी परफॉर्मेंस शैली और ईमानदारी पर सवाल उठा रहा है। विशेष रूप से उनके गाने ‘शरारत’ के दौरान किए गए व्यवहार ने प्रशंसकों के बीच नाराजगी पैदा कर दी है। लोगों का कहना ही कि कॉन्सर्ट के नाम पर उन्होंने ठग लिया है। भारी ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस ने कॉन्सर्ट से जुड़ा अपनी वीडियो भी डिलीट कर दिया है।

क्या था पूरा मामला?

19 अप्रैल को अहमदाबाद में आयोजित इस कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस लहंगा-चोली पहने हुए अपने प्रसिद्ध ट्रैक ‘शरारत’ पर परफॉर्म कर रही थीं। परफॉर्मेंस की शुरुआत में ही उन्होंने मंच पर अपने ऊपर पानी उड़ेल लिया, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके बाद जब गाना शुरू हुआ तो वीडियो में देखा गया कि जैस्मीन कई बार अपना माइक्रोफोन नीचे कर रही थीं, लेकिन बैकग्राउंड में गाना और उनकी आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही थी। इस दृश्य ने सोशल मीडिया पर लिप-सिंकिंग’ यानी सिर्फ होंठ हिलाना की बहस को जन्म दे दिया।

सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

जैसे ही कॉन्सर्ट की क्लिप ऑनलाइन साझा की गई, नेटिजन्स ने गायक की कड़ी आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि एक लाइव कॉन्सर्ट के नाम पर दर्शक पैसे खर्च करते हैं, लेकिन उन्हें गायक की असली आवाज के बजाय रिकॉर्डेड गाना सुनने को मिलता है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह क्या बकवास है?’ वहीं एक अन्य ने पूछा, ‘लाइव कॉन्सर्ट में भी ये लोग लाइव नहीं गाते, यह कैसा प्रदर्शन है?’ कई लोगों ने मंच पर पानी डालने वाली हरकत को भी ‘अजीब’ और ‘फेक’ करार दिया। आलोचकों का मानना है कि केवल हुक स्टेप्स करना और बैकग्राउंड म्यूजिक पर लिप-सिंक करना एक सच्चे कलाकार की पहचान नहीं है।

प्रशंसकों का समर्थन

आलोचनाओं के बावजूद जैस्मीन के वफादार प्रशंसकों ने उनका बचाव भी किया है। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कई लोगों का कहना था कि वहां का माहौल बहुत ऊर्जावान था और उन्होंने इस शो का भरपूर आनंद लिया। एक प्रशंसक ने लिखा, “ईमानदारी से कहूं तो यह एक शानदार शो था, जैस्मीन को इस तरह का अनुभव देने के लिए धन्यवाद।” प्रशंसकों का तर्क है कि बड़े स्टेज शो में डांस और परफॉर्मेंस के दौरान बैकअप ट्रैक का इस्तेमाल सामान्य बात है।

जैस्मीन सैंडलस का करियर और ‘धुरंधर’ की सफलता

जैस्मीन सैंडलस ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू सलमान खान की फिल्म ‘किक’ के सुपरहिट गाने ‘यार ना मिले’ से किया था। इसके बाद उन्होंने ‘इलीगल वेपन 2.0’ (स्ट्रीट डांसर 3डी), ‘नशा’ (रेड 2) और ‘पॉइजन बेबी’ (थम्मा) जैसे कई चार्टबस्टर गाने दिए हैं। हाल ही में आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। फिल्म के पहले भाग में उन्होंने ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक और आइटम सॉन्ग ‘शरारत’ गाया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुए। फिल्म के दूसरे भाग ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में उनके गाने ‘जाइए संजना’ को भी खूब सराहा गया। गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने दुनिया भर में ₹3000 करोड़ से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है, जिसने जैस्मीन को वर्तमान समय की सबसे सफल गायिकाओं में से एक बना दिया है।

ये भी पढ़ें: कौन है वो हसीना, जिसकी फोटो खींचने में बिजी थे शशि थरूर, कजरारी आंखों से बनाती हैं दीवाना, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp