digital products downloads

आशा भोसले की अस्थियां गंगा में हुईं विसर्जित, घाट पर फूट-फूटकर रोईं पोती जनाई

आशा भोसले की अस्थियां गंगा में हुईं विसर्जित, घाट पर फूट-फूटकर रोईं पोती जनाई

दिग्गज गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। आशा भोसले के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया। फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सितारे उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचे। उनके बेटे आनंद भोसले ने 13 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया। अब आशा भोसले के अंतिम संस्कार के एक सप्ताह बाद, 20 अप्रैल को, दिग्गज गायिका के बेटे आनंद भोसले और उनकी पोती ज़नाई भोसले ने आज वाराणसी में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आशा भोसले की पोती जनाई काफी भावुक नजर आ रही हैं।

वाराणसी में आशा भोसले की अस्थियां विसर्जित

आशा भोसले की अस्थियां उनके परिवार द्वारा वाराणसी में गंगा नदी के किनारे विसर्जित की गईं। 92 वर्षीय गायिका की इच्छा के अनुसार, विधिपूर्वक प्रार्थना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान आशा भोसले की पोती ज़नाई भोले भावुक हो उठीं। आशा भोसले के निधन से उनकी पोती जनाई को गहरा झटका लगा है। जनाई, अपनी दादी की आखिरी यात्रा के दौरान भी बेहद भावुक नजर आई थीं और फूट-फूटकर रोती दिखाई दी थीं और अब अस्थि विसर्जन के दौरान भी वह काफी भावुक दिखीं। 

ज़नाई भोसले ने अपनी दादी आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त किया

ज़नाई भोसले ने आशा भोसले के निधन के बाद सोशल मीडिया पर पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने दिग्गज गायिका के प्रति अपार प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया था। जनाई ने अपने पोस्ट में लिखा था- “आज सुबह जब मैं उठी, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त, अपनी सबसे करीबी साथी और एक ऐसी शख्सियत को खो दिया है जिसने मेरी दुनिया को पूरा किया। मेरे जन्म के बाद मुझे गोद में उठाने वाली वह शख्सियत थीं। अब मैं क्या करूंगी? सुबह उठकर किसे गले लगाऊंगी और किसके साथ चाय पीऊंगी? घर आने पर रोज मेरा इंतजार कौन करेगा या किसके साथ हल्के-फुल्के मजाक करूं…? ये तो बस कुछ ही बातें हैं जिनके जरिए मैं उन्हें याद कर सकती हूं, लेकिन उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने मेरे साथ इस दुख को महसूस किया है, याद रखें कि वह जीवन और हंसी की मिसाल थीं और हैं इसलिए अगर आपको उन्हें याद करना ही है तो बस इसी रूप में याद करें!!”

मैं आपसे प्यार करती हूं आशाई- जनाई भोसले

उन्होंने आगे लिखा, “वह हम सभी को, खासकर अपने परिवार को ऊपर से देख रही है और मुझे विश्वास है कि वह बहुत जल्द मेरे पास वापस आएगी, क्योंकि उसने मुझसे यही वादा किया था और हमेशा यही कहा था!! मैंने अपने जीवन का प्यार खो दिया है और दुनिया में इससे बड़ा कोई दुख नहीं है, इसलिए मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि जीवन को पूरी तरह से जिएं और उसे उसी तरह याद करें और उसके जीवन का जश्न मनाएं!! मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं आशाई, और अभी के लिए अलविदा मेरे प्यार.. मुझे पता है कि तुम हमेशा मेरे साथ रहोगी चाहे कुछ भी हो जाए, बस तुम्हारे वापस आने और मुझे फिर से गले लगाने का इंतजार कर रही हूं। पी.एस.: यह वीडियो हमारे बीच हर कार्यक्रम में होने वाले एक निजी मजाक के बारे में है।”

12 अप्रैल को हुआ निधन

आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ थीं। सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण उन्हें 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निधन एक दिन बाद, 12 अप्रैल को हो गया, जिसके बाद मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ेंः ‘मुझे इग्नोर नहीं किया गया’, वायरल वीडियो पर सुधीर पांडे ने तोड़ी चुप्पी, बताया ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ इवेंट का सच

नीसा देवगन का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 23वें बर्थडे पर अजय-काजोल ने शेयर की लाडली की खास झलक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp