
वरुण धवन इन दिनों अपनी रोमांटिक कॉमेडी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं, जिसका टीजर हाल ही में जारी हुआ है। जैसे ही फिल्म का टीजर जारी हुआ, देखते ही देखते इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, इस टीजर में एआई के इस्तेमाल से दो बच्चे दिखाए गए हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। टीजर में दो छोटे बच्चों को आपस में बात करते दिखाया गया है, जो बताते हैं कि उनके पापा तो एक ही हैं लेकिन मां अलग-अलग हैं। इसमें दिखाए गए बच्चे एआई द्वारा जनरेटेड हैं, जिसे लेकर विरोध हुआ। इस पूरे विवाद पर अब फिल्म के निर्देशक डेविड धवन ने खुद प्रतिक्रिया दी है।
आलोचनाओं पर क्या बोले डेविड धवन?
डेविड धवन ने एएनआई से बातचीत में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर में एआई के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुई आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि फिल्म में एआई की कोई भूमिका नहीं है। डेविड धवन के अनुसार, उन्होंने मात्र फिल्म के टीजर में एआई का इस्तेमाल किया है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, “फिल्म में एआई है ही नहीं… क्या करें, हम कुछ अलग करना चाहते थे तो हमने ये बनाकर देखा। ठीक लगा। हालांकि, इसका फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। जब गाने रिलीज होंगे तो आपको ये बात भी समझ आ जाएगी कि फिल्म में एआई का इस्तेमाल नहीं किया गया है।”
कब रिलीज हो रही है फिल्म?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टाइटल डेविड धवन की 1999 में आई फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से लिया गया है, जिसमें करिश्मा कपूर, सलमान खान और सुष्मिता सेन लीड रोल में नजर आए थे। इस टाइटल पुरानी फिल्म की यादों को भी ताजा कर दिया है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो टिप्स फिल्म्स बैनर के तहत रमेश तौरानी द्वारा निर्मित, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 22 मई को विश्व स्तर पर रिलीज होने वाली है।
है जवानी तो इश्क होना है की कास्ट
है जवानी तो इश्क होना है की कास्ट की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। वरुण धवन के किरदार का नाम जस, मृणाल का नाम बाणी और पूजा हेगड़े का नाम प्रीत है। इन तीनों के अलावा फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं और डेविड धवन इस फिल्म के निर्देशक हैं और निर्माण रमेश तौरानी ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन एक बार फिर रोमांटिक अंदाज के साथ दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ेंः ‘तारे जमीन पर’ का नन्हा ईशान याद है? वक्त के साथ हो गए हैं हैंडसम हंक, हीरो जैसी बना ली पर्सनैलिटी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






