digital products downloads

धुरंधर 2 की आंधी में रिलीज हुई फिल्म, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई

धुरंधर 2 की आंधी में रिलीज हुई फिल्म, बजट से 20 गुना ज्यादा की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ इस साल की सबसे सफल फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म के कलेक्शन ने सबको चौंका दिया है। 30 दिनों में धुरंधर 2 ने 1756 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी इसकी कमाई जारी है। हालांकि, कमाई के मामले में ये अभी भी तीसरे नंबर पर है। लेकिन, हम आपको इस साल रिलीज हुई एक और फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने ‘धुरंधर 2’ की आंधी में भी धूम मचा दी है। हम बात कर रहे हैं ‘वाज्हा 2’ की, जिसका बजट मात्र 10 करोड़ है और इसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 205.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 102.5 करोड़ है और आईएमडीबी पर भी इसे शानदार रेटिंग मिली है।

आईएमडीबी पर मिली जबरदस्त रेटिंग

‘वाज्हा 2’ की बात करें तो ये 2024 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘वाज्हा’ का सीक्वल है, जो 2024 में रिलीज हुई थी। मलयालम सिनेमा में अपनी अनोखी कहानी और कलाकारों के परफॉर्मेंस के लिए इस फिल्म ने खूब तारीफें हासिल की थीं। मेकर्स ने 4 करोड़ के बजट में बनाया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 38 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब ‘वाज्हा 2’ में मेकर्स ने वाज्हा की कहानी को आगे बढ़ाया है, जिसे काफी पसंद किया गया। वाज्हा 2 की अर्ली आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसे 10 में से 8.4 रेटिंग मिली है।

वाज्हा की आईएमडीबी रेटिंग

वाज्हा 2 के पहले भाग की बात करें तो 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म को 7.4 रेटिंग मिली है। ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं और खास बात तो ये है कि ओटीटी पर ये फिल्म हिंदी में भी मौजूद है। जहां वाज्हा का निर्देशन आनंद मेनन ने किया था तो वहीं दूसरे भाग के निर्देशन की कमान सविन एस.ए. ने संभाली है, जो उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू है और इसकी कहानी विपिन दास ने लिखी है, जो पहले भाग के भी राइटर और प्रोड्यूसर थे।

वाज्हा 2 की स्टारकास्ट और कहानी

वाज्हा 2 की स्टारकास्ट की बात करें तो हाशिर, अजिन जॉय, अलन बिन सिराज और विनायक इस फिल्म में लीड रोल में हैं और अल्फोंस पुत्रेन, सुधीर, विजय बाबू और अमित मोहन राजेश्विरी जैसे कलाकार सपोर्टिंग रोल में हैं। फिल्म के पहले भाग की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें परिवार और समाज निकम्मा समझते हैं। जैसे-जैसे ये चारों दोस्त बड़े होते हैं, इन पर सफल बनने का दबाव पड़ने लगता है। जिसके बाद दिखाया गया है कि कैसे ये चारों दोस्त अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते हैं। वाज्हा 2 इन्हीं चारों दोस्तों की कहानी और सफर को आगे लेकर जाती है।

ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 OTT Release: ओटीटी पर दहाड़ मारने को तैयार ‘धुरंधर 2’, करोड़ों में हुई डील, नेटफ्लिक्स नहीं इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

नीसा देवगन का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 23वें बर्थडे पर अजय-काजोल ने शेयर की लाडली की खास झलक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp