
कैंसर से लेकर मेंटल हेल्थ और महामारियों पर अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं, जो इन परिस्थितियों से गुजरने वाले मरीजों और उनके परिवार के संघर्ष को दिखाती हैं। ‘पा’, ‘ब्लैक’ और ‘सलाम वैंकी’ जैसी फिल्मों को काफी पसंद भी किया गया। अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने जा रहा है। इस फिल्म का नाम है ‘सितंबर 21’, जिसमें अल्जाइमर के मरीजों और उनके परिवार के दर्द को बयां किया जाएगा। करेन क्षिति सुवर्णा के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब एक और वजह से चर्चा में है। इस फिल्म का प्रीमियर 16 मई को कान फिल्म फेस्टिवल के ‘मार्चे डू फिल्म’ सेगमेंट में किया जाएगा। हिंदी और कन्नड़ भाषा में बनी ये फिल्म अल्जाइमर के मरीज पर केंद्रित है और साथ ही साथ कोविड-19 महामारी के प्रभाव को भी दिखाती है।
कान फिल्म फेस्टिवल के ‘मार्चे डू फिल्म’ में होगा फिल्म का प्रीमियर
‘सितंबर 21’ करेन क्षिति सुवर्णा की डेब्यू फीचर फिल्म है, जो 16 मई 2026 को शाम 5:45 बजे पैलेस थिएटर में कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के मार्चे डू फिल्म के तहत अपना वर्ल्ड प्रीमियर करेगी। हिंदी और कन्नड़ में बनी यह फिल्म अल्ज़ाइमर बीमारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक पिता और बेटे के टूटे हुए रिश्ते को दिखाया गया है। डिमेंशिया से जूझ रहा पिता यह मानता है कि उसकी पत्नी कोविड-19 के कारण पास वाले घर में क्वारंटीन है। वहीं उसका अलग रह रहा बेटा घर लौटता है और उसे अपने सपनों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच कठिन चुनाव करना पड़ता है।
फिल्म की कास्ट
फिल्म में प्रवीण सिंह सिसोदिया लीड रोल में हैं, जिन्होंने अल्ज़ाइमर मरीज की भूमिका निभाई है। प्रवीण पहले भी अपने अभिनय के लिए सुर्खियों में रहे हैं और अब एक बार फिर दर्शकों के बीच अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार हैं। प्रवीण सिंह सिसोदिया के अलावा जरीना वहाब भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं। इन दोनों दिग्गज कलाकारों के अलावा प्रियंका उपेंद्र, अजीत शिधाये और अमित बहल भी सितंबर 21 में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण विस्का फिल्म्स, एफएमडी प्रोडक्शन्स और हमारा मूवी ने फिल्म मेक्स के साथ मिलकर किया है। वहीं फिल्म की कहानी राजशेखर ने लिखी है, जबकि संगीत विनय चंद्रा ने दिया है।
ये भी पढ़ेंः ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर रो पड़े रितेश और जेनेलिया, आंखों से बहता रहा आंसू, बोला- वोभाई की तरह खड़ा रहा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






