digital products downloads

9.3 मिलियन फॉलोअर वाले समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ 3 लोगों को करते हैं फॉलो

9.3 मिलियन फॉलोअर वाले समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ 3 लोगों को करते हैं फॉलो

समय रैना पिछले साल यानी 2025 से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के चलते इतना बवाल मचा कि यूट्यूबर को रातोंरात सारे वीडियो हटाने पड़े। समय रैना लंबे समय तक यूट्यूब से नदारद रहे, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना एक नया वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ यूट्यूब पर अपलोड करके फिर फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी। इस वीडियो में समय ने उन लोगों पर भी निशाना साधा, जिन्होंने ‘लेटेंट विवाद’ के दौरान उन पर निशाना साधा था। समय रैना के नए वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर तेजी से बढ़ रहे हैं। समय रैना को इंस्टाग्राम पर 9.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि समय खुद कितने लोगों को फॉलो करते हैं? स्टैंडअप कॉमेडियन इंस्टाग्राम पर सिर्फ तीन लोगों को फॉलो करते हैं और ये तीन लोग कौन हैं, चलिए आपको बताते हैं।

इंस्टाग्राम पर इन तीन लोगों को फॉलो करते हैं समय रैना

9.3 मिलियन फॉलोअर वाले समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ 3 लोगों को फॉलो करते हैं, जिनमें से एक कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत हैं। जी हां, समय इंस्टाग्राम पर राखी सावंत को फॉलो करते हैं। उनके अलावा वह दीपक कलाल को भी फॉलो करते हैं। राखी और दीपक कलाल दोनों ही सोशल मीडिया पर अपनी अतरंगी हरकतों, बातों और अंदाज के लिए मशहूर हैं। वहीं समय की फॉलोइंग लिस्ट में तीसरा नाम है बलराज घई का, जो समय रैना के जिगरी दोस्त हैं और जब वह सबसे मुश्किल समय से गुजर रहे थे, बलराज ही थे जो उनका सहारा बने रहे। इस बात की पुष्टि खुद खुद समय रैना ने अपने शो में की थी।

वीडियो को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

जैसे ही समय रैना ने अपना वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ शेयर किया, इस पर धड़ल्ले से व्यूज आने लगे और अब अपने कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ के साथ उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। समय रैना का लेटेस्ट वीडियो अब दुनिया भर में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी स्पेशल कहा जा रहा है। यह दावा तब चर्चा में आया जब खुद कॉमेडियन ने एक एआई प्रतिक्रिया का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें इस रिकॉर्ड की पुष्टि की गई है।

समय रैना के लेटेस्ट वीडियो को मिले व्यूज

समय रैना के लेटेस्ट वीडियो ‘स्टिल अलाइव’ को यू्ट्यूब पर अब तक 5 करोड़ 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। समय रैना ने 7 अप्रैल को अपना ये वीडियो शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अब 22 अप्रैल तक इस वीडियो को 53.78 मिलियन यानी 5 करोड़ 38 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 21 अप्रैल को, समय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ग्रोक एआई के साथ बातचीत का एक स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें उन्होंने ग्रोक से पूछा था, “विश्व स्तर पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल वीडियो कौन सा है?” इसके जवाब में चैटबॉट ने कहा, “समय रैना – स्टिल अलाइव विश्व स्तर पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यूट्यूब कॉमेडी स्पेशल है।”

ये भी पढ़ेंः 25 साल पुरानी वो फिल्म, रिलीज से पहले ही दिग्गजों ने कर दी फ्लॉप घोषित, फिर मूवी ने ऑस्कर तक मचाया हल्ला

90 के दशक की हीरोइन, डेब्यू करते ही लगाई हिट की लाइन, खूबसूरती में माधुरी-जूही पर पड़ी भारी, अंडरवर्ल्ड के डर से हुई गायब

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp