
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय चेहरा रहीं दिव्यांका सिरोही का महज का निधन हो गया है। उन्होंने 30 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सिरोही के निधन की खबर ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है, खासतौर पर उन लोगों के लिए दिव्यांका सिरोही का निधन किसी शॉक से कम नहीं है जो ऑनलाइन और उनके संगीत वीडियो के चलते उन्हें फॉलो करते थे। दिव्यांका सोशल मीडिया और हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहद लोकप्रिय चेहरा थीं।
दिव्यांका सिरोही का निधन
दिव्यांका उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली थीं और गाजियाबाद में रह रही थीं। खबरों के अनुसार, मंगलवार को देर रात अचानक दिव्यांका की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर गईं। दिव्यांका के बेहोश होने के बाद उनका परिवार आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर आया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दिव्यांका को दिल का दौरा पड़ा था। उनके भाई हिमांशु सिरोही ने अंतिम संस्कार किया। वहीं अभिनेत्री के परिवार ने उनकी मौत पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
30 की उम्र में गई जान
सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है- “लोकप्रिय हरियाणवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर अपनी शानदार उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली दिव्यांका ने अपने आकर्षक कंटेंट और म्यूजिक वीडियोज में अपनी परफॉर्मेंस से एक मजबूत फैन फॉलोइंग बनाई थी। उनके अचानक और असमय निधन से मनोरंजन जगत में गहरा सदमा फैल गया है, जिससे प्रशंसक स्तब्ध हैं और एक युवा प्रतिभा के असमय चले जाने का शोक मना रहे हैं।”
दिव्यांका सिरोही के निधन से शॉक में फैंस
दिव्यांका के निधन की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके और फिल्म जगत के लोगों के उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उनके निधन पर विश्वास करना मुश्किल है, क्योंकि वह हाल तक काफी सक्रिय थीं। बता दें, दिव्यांका ने 50 से अधिक हरियाणवी गानों पर काम किया था और अक्सर गायक मासूम शर्मा के साथ प्रोजेक्ट्स में नजर आती थीं। समय के साथ, उन्होंने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई। दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 13 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।
ये भी पढ़ेंः न VFX और न GFX, फिर ‘रामायण’ में कैसे उड़ाया गया था पुष्पक विमान? रामानंद सागर ने 38 साल पहले लगाया था गजब जुगाड़
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






