
फिल्ममेकर सुपन वर्मा ने अपनी फिल्म ‘हक’ की तैयारी के बारे में खुलकर बात की है। नवंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में यामी गौतम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1970 के दशक के भारत में एक वकील की पत्नी शाजिया बानो की कहानी बताती है, जिसका पति दूसरी महिला से शादी कर लेता है। जब वह उसे गुजारा भत्ता देने से मना कर देता है तो वह उसे कोर्ट में घसीट लेती है। सुपन वर्मा ने हाल ही में BBC एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में फिल्म से जुड़े कई किस्से सुनाए।
हक के लिए क्यों जरूरी था कुरान सीखना
सुपन वर्मा ने बताया कि यामी ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए कुरान सीखी थी। उन्होंने कहा, ‘हमने इस्लामी कानून को समझने में लगभग डेढ़ साल बिताए।’ फिल्ममेकर ने आगे बताया कि फिल्म के लिए रिसर्च बहुत ज्यादा की गई थी, क्योंकि गलत जानकारी से सब कुछ गलत हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘हर किसी के पास जानकारी है, लेकिन आपको नहीं पता कि वह सही है या गलत। ऐसे माहौल में मैं चाहता था कि हक एक समझदारी भरी आवाज बने।’
सामाजिक मुद्दे पर बनी है हक
जंगली पिक्चर्स द्वारा Insomnia Films और Baweja Studios के सहयोग से बनाई गई फिल्म ‘हक’, लिंग और न्याय से जुड़े मुद्दों पर गहराई से बात करती है। साथ ही यह भारत के बदलते सामाजिक-कानूनी माहौल पर है। ‘हक’ को ज्यादातर लोगों से अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये कमाए।
नेटफ्लिक्स की धांसू फिल्म
इससे पहले यामी गौतम ने भी ‘हक’ को मिले अच्छे रिव्यू के बारे में बात की थी और सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘वर्ड ऑफ माउथ की ताकत। कोई हेरा-फेरी या कोई हथकंडा नहीं। सीधे हमारे दिल से दर्शकों तक। ट्रेड और मीडिया के नजरिए से भी मुझे बहुत सकारात्मकता महसूस हो रही है कि वे हक जैसी फिल्म को सफल होते देखना चाहते हैं। ऐसा कम ही होता है और मैं इस पल को जिंदगी भर संजोकर रखूंगी।’ अगर आप ‘हक’ घर बैठे देखना चाहे हैं तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






