
दिवंगत ओम पुरी को भारत के सबसे काबिल कलाकारों में से एक माना जाता है, लेकिन उनके साथ अन्नू कपूर की कुछ कड़वी और दर्द भरी यादें भी जुड़ी हुई हैं। ओम पुरी ने अन्नू कपूर की बहन सीमा कपूर से शादी की थी। बाद में जब सीमा प्रेग्नेंट थीं तब दिवंगत अभिनेता ने उन्हें छोड़ दिया और नंदिता से दूसरी शादी कर ली। हाल ही में हुई एक बातचीत में मशहूर एक्टर अन्नू कपूर ने अपनी बहन और ओम पुरी की जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने एक तरफ तो अभिनेता के तौर पर ओम पुरी की तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ शादी के टूटने के बाद आए भावनात्मक उथल-पुथल के बारे में भी बात की।
ओम पुरी ने अन्नू कपूर की बहन को दिया धोखा
अन्नू कपूर ने ओम पुरी की अभिनय कला की तारीफ की, लेकिन उनके कारण सीमा कपूर की निजी जिंदगी में जो कुछ भी गलत हुआ। उस पर भी खुलकर बात की और अपनी भड़ास निकाली। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘ओम पुरी एक जबरदस्त अभिनेता थे। उनके जैसा महान अभिनेता कोई और नहीं था, लेकिन वह एक अलग बात है। वे किसी के पति बने और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला के साथ विश्वासघात किया। यहीं पर सब कुछ गलत हो गया और मैं उसी महिला का भाई हूं।’
बहन सीमा-जीजा ओम से क्यों नाराज थे अन्नू कपूर
अन्नू कपूर ने अपनी बहन सीमा के बारे में बात की और कहा कि जब सीमा को पता चला कि ओम पुरी का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध है तो शादी के कुछ ही महीनों में उनका तलाक हो गया। सालों बाद जब ओम की सेहत बिगड़ने लगी तो वे वापस उनकी बहन के पास आए। उस दौर को याद करते हुए अन्नू कपूर ने कहा कि उन्हें आज भी यह सब याद कर बहुत गुस्सा आता था। उन्होंने कहा, ‘वह 10 साल पहले ही चले गए होते मेरी बहन ने ही उनकी देखभाल की थी। जब उनका शरीर कमजोर और नाजुक हो गया तब वह वापस आए। मैं अपनी बहन से नाराज और दुखी भी था।’
ओम पुरी ने बर्बाद कर दी अन्नू कपूर की बहन की जिंदगी
पिछली बातों के बावजूद,अन्नू ने बताया कि अब उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा, ‘आज ओम पुरी साहब हमारे बीच नहीं हैं, उनके बेटे हैं… आज भी मैं उनके बेटे और उनकी पूर्व पत्नी नंदिता के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन इस बात का अफसोस है कि मेरी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद हो गई, उसका कोई सहारा नहीं है।’
ये भी पढे़ं-
TVF की बेहतरीन सीरीज, जिसके 4 सीजन ने जीता दिल, हर एपिसोड है कॉमेडी-ड्रामा से भरपूर
2026 में दिखेंगी 6 नई जोड़ियां, अविनाश-मेधा से रणबीर-साई पल्लवी तक, पर्दे पर धूम मचाने को तैयार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






