digital products downloads

करण जौहर की सुपरहिट फिल्म पर बनेगी ओटीटी सीरीज

करण जौहर की सुपरहिट फिल्म पर बनेगी ओटीटी सीरीज

करण जौहर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और कुछ कहानियां तो ऐसी हैं जो आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ भी कुछ इसी तरह की कहानी है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही थी और अब इस फिल्म की कहानी पर एक ओटीटी सीरीज भी बनने जा रही है। करण जौहर ने खुद इसका अनाउंसमेंट किया है। 

क्या बोले करण जौहर?

हाल ही में ‘द वीक’ से हुई बातचीत में करण जौहर ने खुलासा किया कि वह अब इस फिल्म को एक लंबी सीरीज में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हम इसे एक लंबी सीरीज में बदल रहे हैं। इस फिल्म की शुरुआत 2006 में हुई थी, जब यह रिलीज हुई थी और इस पर लोगों की राय बंटी हुई थी। कई लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या मैं बीमार हूं, क्योंकि उनका मानना ​​था, ‘आप बेवफाई को कैसे जायज ठहरा सकते हैं?’ इस पर मैंने जवाब दिया, ‘आप उस चीज को कैसे जायज ठहरा सकते हैं जो पहले से ही इतनी आम बात हो चुकी है?’

करण जौहर ने क्या खुलासा किया?

फिल्म निर्माता ने आगे कहा, ‘मुझे आज भी फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले का वो दिन याद है, जब मैं दर्शकों के साथ फिल्म देख रहा था, वहां एक बहुत ही पारंपरिक जोड़ा मौजूद था। एक दृश्य में शाहरुख और रानी एक होटल के कमरे में प्रवेश करते हैं। अपने पति के साथ आई महिला अचानक उनकी ओर मुड़ी, और उनके पति ने शांत भाव से कहा, ‘ये तो सपने का दृश्य है।’ पांच मिनट बाद, उन्हें एहसास हुआ कि ये सपने का दृश्य नहीं था, और वे तुरंत अपनी सीटों से उठे और थिएटर से बाहर चले गए।’ तब मुझे एहसास हुआ कि फिल्म निर्माता के तौर पर हम एक ऐसे दायरे में मौजूद हैं जहां दर्शक अपने घरों में घटित होने वाली घटनाओं पर कोई राय नहीं देते, वे बस उन्हें भूल जाते हैं या अनदेखा कर देते हैं। वे उन्हें पर्दे पर देखना भी नहीं चाहते, भले ही वह उनकी अपनी वास्तविकता ही क्यों न हो।

ओटीटी से चल रही डील

करण जौहर ने खुलासा किया कि वह इस फिल्म पर आधारित एक लंबी वेब सीरीज के लिए एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘तो, यह पक्का है कि हम एक सीरीज बना रहे हैं। यह एक खास प्लेटफॉर्म के लिए एक लंबी सीरीज होगी, जिसके बारे में मैं अभी आपको जानकारी नहीं दे सकता। हालांकि, मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि यह बहुत जल्द रिलीज होगी।’ 2006 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ का निर्देशन करण जौहर ने किया था और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस ने किया था। फिल्म में शाहरुख खान ने देव सरन और रानी मुखर्जी ने माया तलवार की भूमिका निभाई थी। अभिषेक बच्चन ने ऋषि तलवार और प्रीति ज़िंटा ने रिया सरन का किरदार निभाया था। अमिताभ बच्चन और किरण खेर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाए निभाईं। अब इस फिल्म की कहानी पर ओटीटी सीरीज की शक्ल में कुछ लंबा ड्रामा देखने को मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें- 8.1 IMDb रेटिंग वाला स्पाई-थ्रिलर टीवी शो, जिसमें थी बॉलीवीड स्टार्स की टोली, सस्पेंस और एक्शन से भरे 48 एपिसोड घुमा देंगे दिमाग

‘खलनायक’ ही नहीं, 1999 की बड़ी हिट का भी बनेगा सीक्वल, जेन-जी ने उठाई मांग, सुभाष घई बोले- स्क्रिप्ट तैयार है

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp