
समीक्षा भटनागर, दीपा शाही और राजन शाही के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ से जुड़ गई हैं। इस शो का निर्माण ‘शाही प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले किया गया है। लगभग 11 साल बाद टेलीविजन पर वापसी करते हुए वह इस शो में ‘श्रुति’ का किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि, उन्होंने अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने इतना जरूर बताया कि यह एक दमदार किरदार है और दर्शकों को इसे देखने में काफी मजा आएगा। शो में श्रुति की वापसी का प्रोमो पहले ही आ चुका है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
अनुपमा की जिंदगी में अनुज की एक्स-मंगेतर की होगी एंट्री
‘अनुपमा’ में इससे पहले श्रुति कांदपाला ने श्रुति का किरदार निभाया था, जो अनुज की एक्स-मंगेतर थीं। अब समीक्षा भटनागर इस किरदार को आगे बढ़ाएंगी, जिससे मुख्य किरदारों की जिंदगी में कई नए मोड़ और उतार-चढ़ाव आएंगे। इस एंट्री के बाद कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि अनुपमा को श्रुति के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। अभी के ट्रैक के मुताबिक अनुपमा ने सावी के सपनों के कैफे को बचाने का वादा किया है, क्योंकि उसे पता चला है कि यह कैफे भी अनुज से जुड़ा है।
समीक्षा भटनागर आते बढ़ेगी अनुपमा की मुश्किल
श्रुति की दोबारा एंट्री अनुपमा के लिए मुश्किल समय लाएगी, क्योंकि श्रुति राही के साथ मिलकर प्री का होटल फिर से खोलेगी और उन्हें अनुपमा को बर्बाद करने के लिए उकसाएगी। पुराने एपिसोड में देखने को मिला था कि अनुपमा अपने बेटे का सपोर्ट करने के बजाय उसे सबक सिखाने में लग जाती है, जिसके कारण उसके बेटे-बहू अब उससे बदला लेने वाले हैं और इसमें उनका साथ श्रुति देगी।
समीक्षा भटनागर की 11 साल बाद टीवी पर वापसी
एक्ट्रेस ने इंडियन फोरम को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘लगभग 11 साल बाद मैं एक शानदार और लोकप्रिय शो अनुपमा के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रही हूं, जिसमें मैं श्रुति के किरदार में नजर आऊंगी। यह एक बहुत ही दमदार किरदार है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मैं अभी अपने किरदार के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताना चाहती, क्योंकि मैं चाहती हूं कि दर्शक श्रुति के सफर का पूरा आनंद लें, जैसे-जैसे यह आगे बढ़ेगा। मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि यह एक मजबूत और दमदार किरदार है। मुझे पूरा यकीन है कि मेरे दर्शक और फैंस इसे जरूर पसंद करेंगे।’
ये भी पढे़ं-
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को ऋषभ जायसवाल ने कहा अलविदा, कौन होगा नया कृष बंसल?
‘तुम अलादीन नहीं बन सकते’, भरी महफिल में रिजेक्ट हुए थे एक्टर, टूट गया था दिल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






