digital products downloads

OTT पर आते ही छा गई ये सुपरफ्लॉप फिल्म, जियो हॉटस्टार पर टॉप-10 में करने लगी ट्रेंड

OTT पर आते ही छा गई ये सुपरफ्लॉप फिल्म, जियो हॉटस्टार पर टॉप-10 में करने लगी ट्रेंड

बॉलीवुड के सुपरस्टार सिंगर हिमेश रेशमिया एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाते रहते हैं। बीते साल हिमेश की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ रिलीज हुई थी और महाफ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन अब ये फिल्म ओटीटी पर प्रीमियर हो रही है और ट्रेंड करने लगी है। फिल्म जियो हॉटस्टार पर आते ही लोगों को खूब पसंद आ रही है और टॉप-10 ट्रेंड में अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म में हिमेश के साथ सुलभा आर्या, मुस्तफा अस्कारी और वरुण बुद्धादेव ने लीड रोल निभाए हैं। फिल्म को कीथ गोमेज ने डायरेक्ट की है। 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी कार्लोस (प्रभुदेवा), एक शातिर गैंगस्टर की है, एक माइक्रो रील के पीछे है जिसमें दुनिया भर में फैले भारतीय गुप्त एजेंटों की जानकारी है। कई लुका-छिपी के खेलों के बाद, रील लैला तक पहुंचती है, जो अपने एजेंट जगवार के माध्यम से कार्लोस से संपर्क करती है। लैला रील तभी देने को तैयार है जब उसकी गुप्त शर्त पूरी हो जाए। इंटरपोल अधिकारी आहूजा और कमिश्नर अवस्थी एक निलंबित पुलिस अधिकारी को मिशन पर भेजने की योजना बनाते हैं, जिसे बदमाश रविकुमार (हिमेश रेशमिया) के नाम से जाना जाता है और अपराधियों को दंडित करने के मामले में वह कानून का कोई सम्मान नहीं करता। रविकुमार अपने दो सहायकों राजा और राणा के साथ मिशन पर निकल पड़ता है। मिशन के दौरान यह पता चलता है कि उसका अतीत लैला, जगवार और कार्लोस से जुड़ा हुआ है। फिल्म में दमदार एक्शन है और अपने डायलॉग्स के लिए भी पहचानी जाती है। अब फिल्म जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड होने लगी है। 

सुपरहिट सिंगर से बने एक्टर

हिमेश बॉलीवुड में ऐसे कमाल के गाने बना चुके हैं जिन्होंने न केवल लोगों के दिलों को छुआ बल्कि एक कीर्तिमान बन गए। अपने संगीत से पहचान बनाने वाले हिमेश एक्टिंग में भी काफी दिलचस्पी रखते हैं और अब तक बतौर हीरो भी पर्दे पर नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं हिमेश ने अक्षय कुमार के साथ हिट फिल्म भी दी है जिसने अच्छी कमाई की थी। फिल्म का नाम था ‘खिलाड़ी 786’ और इसमें अक्षय के साथ आसिन ने लीड रोल निभाया था। अब हिमेश की बैडएस रविकुमार भी जियोहॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है और अगर आप भी एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो इसका लुत्फ उठा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- जब छोटे ने फ्री ऑफर देकर छीना बड़े भाई का काम, भतीजे ने खोली पोल, बोला- ‘मर्डर पहले पापा को ऑफर हुई थी’

किसके आगे झुके 66 साल के संजय दत्त? देखते ही स्टेज पर छुए पैर, फैन हुए भावुक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp