digital products downloads

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: अभिरा के लिए मां से बगावत करेगा अरमान, विद्या से तोड़ा रिश्ता

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: अभिरा के लिए मां से बगावत करेगा अरमान, विद्या से तोड़ा रिश्ता

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो आपके होश उड़ा देगा। अरमान अभिरा के लिए अपनी मां विद्या से सारे रिश्ते खत्म कर देगा। हाल ही में देखने को मिला था कि अभिरा, विद्या के ताने सुनने के बावजूद मायरा के केस से पीछे हटने से मना कर देती है और मुक्ति के सहारे से अपना आत्मविश्वास फिर से पा लेती है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत विद्या के उस तीखे रिएक्शन से होती है, जब वह अरमान और अभिरा को एक साथ देखती है। वह अपनी नाराजगी बिल्कुल भी छिपा नहीं पाती। उसी समय अभिरा को वह सच याद आता है जो उसने हाल ही में विद्या और काजल से सुना था, जिससे उसका दिल टूट जाता है। 

अरमान ने विद्या से तोड़ा रिश्ता

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नए प्रोमो में देखने को मिलेगा कि कैसे अरमान-अभिरा अपनी मां विद्या के पास जाते हैं और उसने अलग होने की बात करते हैं। वीडियो में सबसे पहले सुनाने को मिलता है, ‘सनसनीखज खबर बेटे ने हमेशा के लिए त्यागा अपनी मां को।’, यह सुन विद्या कहती है कि बच्चे मां से रिश्ता थोड़ी तोड़ सकते हैं। इसके बाद अभिरा-अरमान की एंट्री होती है। अरमान, विद्या से कहता है, ‘बचपन में जो नाम अपने मुझे दिया था, आज उसे खत्म करने आया हूं। आज से आप मेरी कोई नहीं लगती।’ ये सुनने के बाद विद्या गुस्से में अभिरा को थप्पड़ मारने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान विद्या को रोकते हुए कहता है, ‘अभिरा तक पहुंचने के लिए मुझसे सामना करना होगा 8 साल पहले जो गलत की थी उसे सुधारना है… हमसे दूर हो जाएगा।’

मायरा को जेल से बाहर लाने के लिए अभिरा बनी फरिश्ता

अरमान विद्या से उसके अचानक आने का कारण पूछता है और वह जवाब देती है कि उसकी आने की कोई इच्छा नहीं थी फिर भी वह उसके लिए खाना लाई है। वह अरमान से खाना खाने की जिद करती है और इस तरह अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाने की कोशिश करती है। हालांकि, अभिरा उस समय विद्या का सामना न करने का फैसला करती है। वह मायरा के केस पर ही ध्यान देने का फैसला करती है, क्योंकि वह जानती है कि यह केस कितना जरूरी है। कावेरी और तान्या देखती हैं कि अभिरा ने कुछ नहीं खाया है और वे उसे कुछ खाने के लिए कहती हैं, लेकिन अभिरा मना कर देती है और केस को बाकी सब चीजों से ज्यादा अहमियत देती है। तान्या को बेचैनी महसूस होती है, क्योंकि वह उस सच के बारे में सोच रही होती है जिसे कृष्ण ने उससे छिपाने के लिए कहा था। वह अभिरा को यह सच बताने के बारे में सोचती है, लेकिन कावेरी बीच में आ जाती है और तान्या से कहती है कि वह अभी चुप रहे और अभिरा को थोड़ा अकेला छोड़ दे ताकि उसे सोचने-समझने के लिए थोड़ा समय मिल सके। 

ये भी पढे़ं-

‘तुम अलादीन नहीं बन सकते’, भरी महफिल में रिजेक्ट हुए थे एक्टर, टूट गया था दिल

‘अनुपमा’ में पुराने किरदार की होगी वापसी, नई एक्ट्रेस की एंट्री से होगा बड़ा धमाका

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp