
वेलेंटाइन वीक के ठीक बाद सिनेमाघरों में एक रोमांटिक-ड्रामा रिलीज हुई, जिसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। लेकिन, अब ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है और स्ट्रीमिंग के साथ ही इसने ओटीटी पर अपना कब्जा जमा लिया है। हम बात कर रहे हैं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’, जो 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ‘अस्सी’ और ‘ओ’रोमियो’ जेसी फिल्मों के बीच रिलीज हुई ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल न दिखा सकी हो, लेकिन इसके गाने और लीड एक्टर्स की केमेस्ट्री काफी चर्चा में रही। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है और यहां इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है फिल्म
जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस तले बनी ये फिल्म 17 अ्प्रैल 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित ये रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। खास बात तो ये है कि ओटीटी पर ये फिल्म लगातार ट्रेंड कर रही है। फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को 9 दिन हो चुके हैं और अब भी ये दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जिससे साफ होता है कि मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ये फिल्म दर्शकों को भा चुकी है।
क्या है ‘दो दीवाने सहर में’ की कहानी?
दो दीवाने सहर में एक रोमांटिक-ड्रामा है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी मुंबई के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फिल्म शशांक (सिद्धांत चतुर्वेदी) नाम के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और रोशनी (मृणाल ठाकुर) नाम की लड़की की कहानी बयां करती है, जहां शशांक को रोशनी से प्यार हो जाता है और वो उससे बात करने का फैसला करता है। शशांक, रोशनी से अपने दिल की बात कहता है, लेकिन रोशनी उसे ठुकरा देती है। इसके बाद फिल्म में क्या होता है, ये जानने के लिए आप नेटफ्लिक्स पर ‘दो दीवाने सहर में’ देखें।
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
इस रोमांटिक ड्रामा को आईएमडीबी पर 10 में से 7.1 रेटिंग मिली है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर के अलावा इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, इनेश कोटियन, आयशा रजा और दीपराज राणा जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी। लेकिन, अब ओटीटी रिलीज के बाद इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
ये भी पढ़ेंः 39 दिन पहले क्यों शुरू हुई ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग? आमिर खान ने बताई वजह, कहा- ‘सफलता का पहला पैमाना’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






