digital products downloads

2 शादीशुदा मर्दों के प्यार में पड़ी हसीना, करियर के पीक पर चौपट हुई जिंदगी

2 शादीशुदा मर्दों के प्यार में पड़ी हसीना, करियर के पीक पर चौपट हुई जिंदगी

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जो नाम, पैसा और प्यार देने के साथ-साथ अपने साथ एक और पहलू लिए होता है, जिस पर बाहरी लोगों की नजर कम ही जाती है। बॉलीवुड में जहां एक तरफ पर्दे के सामने हमेशा एक खूबसूरत दुनिया दिखती है तो वहीं पर्दे के पीछे कुछ ऐसी कहानियां हैं, जो किसी की भी रूह कंपा दें। बॉलीवुड के कई कलाकारों को ऐसी मौत नसीब हुई है, जिस पर खूब विवाद और हंगामा हुआ। 70 के दशक की सबसे सफल और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक परवीन बाबी भी उन्हीं कलाकारों में से हैं, जिनकी मौत ने पूरी इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि पूरे देश को हिला दिया था। एक समय था जब परवीन बाबी लाखों-करोड़ों दिल पर राज करती थीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी दुख और दर्द से भरी रही और आखिरी वक्त तो ऐसे गुजरे कि किसी को उनकी मौत का पता तक नहीं चल सका।

70-80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस थीं परवीन बाबी

परवीन बाबी 70 और 80 के दशक की हिंदी सिनेमा की सबसे ग्लैमरस और आधुनिक चेहरों में से थीं, जिन्होंने अपने दौर के तमाम बड़े स्टार्स के साथ काम किया। ‘दीवार’, ‘शान’ और ‘नमक’ से लेकर ‘अमर अकबर एंथोनी’ जैसी फिल्मों में काम करते हुए वह अपने दौर की टॉप स्टार बन गईं। लेकिन शोहरत के पीछे, उनकी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची रही। अकेलेपन और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं ने उन्हें धीरे-धीरे फिल्मों से दूर करना शुरू कर दिया।

जूनागढ़ में हुआ था जन्म

परवीन बाबी का जन्म जूनागढ़ के चर्चित बाबी परिवार में हुआ था। लेकिन, उनकी जिंदगी में तभी से ट्रेजडी की शुरुआत हो गई, जब वह मात्र छह साल की थीं। छह साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। 1973 में, एक निर्देशक की नजर उन पर तब पड़ी, जब वह अपने कॉलेज परिसर में बैठी थीं। परवीन बाबी की डेब्यू फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन उनका चेहरा नहीं भूला। दो साल के अंदर ही वह अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर रही थीं।

जब बिगड़ने लगे परवीन बाबी के हालात

1980 में ‘शान’ की शूटिंग के दौरान ही हालात बिगड़ने लगे। परवीन बाबी अक्सर शूटिंग से गायब रहने लगीं, उनके को-स्टार्स ने बताया कि उन्हें पीलिया हो गया है। फिर धीरे-धीरे हालात और बिगड़ने लगे। वह डरी-सहमी रहती थीं। उन्हें लगता था कि उनका फोन टैप हो रहा है और कोई उन पर नजर रख रहा है। महेश भट्ट के साथ कार में सफर के दौरान तो वह अचानक चिल्ला पड़ीं कि कार में बम है। जिसके बाद उन्होंने दरवाजा खोला और सड़क पर भागने लगीं। ये तब की बात है जब वह महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप में थीं।

इन तीन लोगों से रहा अफेयर

परवीन बाबी की जिंदगी में तीन शख्स आए, लेकिन किसी के साथ उनका रिश्ता टिक नहीं पाया। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इन तीनों में से दो मर्द पहले से शादीशुदा थे। 70-80 के दशक के खूंखार विलेन डैनी डेंग्जोंग्पा के साथ परवीन रिलेशनशिप में रहीं। डैनी ने खुद परवीन के साथ अपने रिलेशनशिप को एक इंटरव्यू में कबूल किया था। डैनी से रिश्ता खत्म होने के बाद परवीन बाबी का कबीर बेदी के साथ रिश्ता रहा, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और खत्म हो गया। ये बात उन दिनों की है जब कबीर बेदी शादीशुदा थे और इस रिलेशनशिप के चलते उनके और उनकी पत्नी प्रोतिमा के बीच की दूरियां बढ़ने लगी थीं। डैनी डेंग्जोंग्पा और कबीर बेदी के बाद परवीन बाबी की जिंदगी में महेश भट्ट आए और इस दौरान महेश भी शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता भी थे। महेश भट्ट के साथ भी परवीन बाबी का रिश्ता नहीं टिक सका और 1980 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

दर्दनाक रहे आखिरी पल

1983 में अपने करियर के पीक पर परवीन बाबी अचानक गायब हो गईं और न्यूयॉर्क चली गईं। करीब 1 दशक बाद, 1992 में परवीन बाबी मुंबई लौटीं, लेकिन तब तक वह इतनी बदल चुकी थीं कि किसी ने उन्हें पहचाना तक नहीं। इस दौरान वह पैरानॉयड सिज़ोफ्रेनिया नामक मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। तीन रिश्तों के बाद भी परवीन अकेली रह गईं और सच्चे प्यार के लिए तरसती रह गईं। यहां तक कि उनकी मौत के तीन दिन तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी। 3 दिन तक उनकी लाश कमरे में सड़ती रही। आस-पास के लोगों ने कुछ गड़बड़ होने की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर परवीन बाबी के घर में दाखिल हुई तो लाश पड़ी दिखी। महेश भट्ट द्वारा क्लेम किए जाने तक उनका शव लावारिस पड़ा रहा।

ये भी पढ़ेंः ‘मैं लगभग बेहोश हो गया था’, जब अमिताभ बच्चन के होटल रूम में अचानक हुई खटखट, दरवाजा खोला तो खुली रह गई आंखें


दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन, मनोरंजन जगत में पसरा मातम, दीया मिर्जा ने दी श्रद्धांजलि

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp