digital products downloads

अक्षय खन्ना की फिल्म का बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर ने कर दिया अनाउंसमेंट

अक्षय खन्ना की फिल्म का बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर ने कर दिया अनाउंसमेंट

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का ट्रेंड चल रहा है और बीते दिनों संजय दत्त की फिल्म खलनायक का भी सीक्वल अनाउंस हो गया है। अब डायरेक्टर सुभाष घई ने भी अपनी सुपरहिट फिल्म ताल के सीक्वल की घोषणा कर दी है।  कुछ दिन पहले, सुभाष घई ने इंस्टाग्राम पर अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की ‘ताल’ फिल्म की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, शांति या जुनून? दैवीय या कृत्रिम? आंतरिक सत्य या बाहरी भ्रम? यही है ‘ताल’ की कहानी – एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने का मैंने साहस किया। इसमें कोई खलनायक नहीं था और कोई हिंसा नहीं थी। क्या आज की पीढ़ी को यह कहानी पसंद आएगी? क्या यह फिर से उतनी ही यादगार बन सकती है? क्या हम आज ‘ताल 2’ बना सकते हैं? ये सवाल मेरे मन में हैं।

पूरी हो गई फिल्म की स्क्रिप्टिंग

एचटी सिटी को दिए एक साक्षात्कार में सुभाष घई ने कहा,’दर्शक ही उस सवाल का जवाब देंगे जो मैंने अपनी पोस्ट में उठाया था। पिछले 15 सालों से लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं ‘ताल’ दोबारा कब बनाऊंगा। आज की पीढ़ी भी मुझसे इसे दोबारा बनाने के लिए कहती है। हमने स्क्रिप्ट लगभग पूरी कर ली है, लेकिन इसे पर्दे पर उतारने के लिए शुद्धता की आवश्यकता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब ‘ताल’ बनी थी, अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन नवोदित कलाकार थे, जबकि अनिल कपूर को एक स्टार के रूप में पेश किया गया था। एक सशक्त पटकथा और सही कलाकारों का चयन बेहद महत्वपूर्ण है।’

आज भी दिलों में बसी है ताल की कहानी

1999 में रिलीज हुई ‘ताल’ अपने दौर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इसके गाने आज भी दर्शकों को पसंद आते हैं और सालों बाद भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। अब, ‘ताल 2’ को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं, ऐसे में प्रशंसकों को उम्मीद है कि सीक्वल एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू लेगा। फिल्म में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल निभाए थे। इस फिल्म के गानों पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था और सुपरहिट  रहे थे। आज भी इस फिल्म को अक्षय खन्ना के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। साथ ही इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने भी अपनी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती से कमाल किया था। 

ये भी पढ़ें- ‘कलाकारों को मसखरा मत बनाइये’, कैलाश खेर के पास आई ऐसी फरमाइश कि भनक गया माथा

फिल्म रिलीज से पहले शिवाजी महाराज के मंदिर पहुंचे रितेश देशमुख, पत्नि जेनेलिया डिसूजा भी दिखीं साथ

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp