digital products downloads

फिल्म रिलीज से पहले शिवाजी महाराज के मंदिर पहुंचे रितेश देशमुख

फिल्म रिलीज से पहले शिवाजी महाराज के मंदिर पहुंचे रितेश देशमुख

स्टार कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख अपनी आगामी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के सिलसिले में रितेश और जेनेलिया ने रविवार को भिवंडी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। रितेश द्वारा निर्देशित यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को दर्शाती है। फिल्म में रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और बोमन ईरानी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

पत्नी जेनेलिया भी साथ आईं नजर

एक भव्य सिनेमाई पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म ज़बरदस्त एक्शन, समृद्ध विश्व-निर्माण और उत्कृष्ट तकनीकी उत्कृष्टता का संगम है। प्रसिद्ध जोड़ी अजय-अतुल के संगीत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त संतोष सिवन की छायांकन के साथ, राजा शिवाजी एक शानदार दृश्य अनुभव और गहन भावनात्मक प्रभाव प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। हाल ही में ट्रेलर लॉन्च के दौरान, रितेश और जेनेलिया फिल्म के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। रिटेश ने बाद में फिल्म निर्माण की पूरी यात्रा में उनका साथ देने और समर्थन करने के लिए जेनेलिया को धन्यवाद दिया। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित, राजा शिवाजी 1 मई को मराठी, हिंदी और तेलुगु भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी फिल्म?

फिल्म रिलीज से पहले ही इसको लेकर काफी विवाद देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें एक नख वाले सीन को लेकर भी लोगों ने रितेश को ट्रोल किया था। अब फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और दर्शक भी इसको लेकर उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि क्या रितेश की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखा पाती है या नहीं। फिल्म में रितेश के साथ जेनेलिया ने भी दमदार किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी कहानी की झलकियां देखने को मिल रही हैं। फिल्म में संजय दत्त ने भी दमदार रोल निभाया है और इस फिल्म के लिए मेकर्स भी काफी उत्साहित हैं। 

ये भी पढ़ें- दर्द में अनन्या पांडे का हीरो, मां के निधन से टूटे विहान सामत, सोशल मीडिया पर बयां किया हाल

एडिटर की लापरवाही से लीक हुई थालापति विजय की फिल्म जन नायकन? साउथ फिल्म एसोसिएशन ने उठाए कड़े कदम

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp