
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अब भारत का ही नहीं दुनियाभर का जाना-माना नाम बन चुके हैं। दिलजीत ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 2024 मे अपने वर्ल्ड म्यूजिक टूर ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के दौरान अमेरिका के मशहूर टॉक शो ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन’ में डेब्यू किया था और अब वह फिर इस शो में वापसी कर चुके हैं। दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर जिम्मी फॉलन के शो की कुछ झलक भी साझा की है, जिसमें वह होस्ट को भांगड़ा सिखाते और पंजाबी गानों के साथ समा बांधते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने दिलजीत दोसांझ के फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है।
अमेरिकी टॉक शो में दिलजीत दोसांझ
सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ ने ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फॉलन’ शो के सेट की बीटीएस झलकियां शेयर की है, जिसमें से एक में वह कहते हैं- क्या लगता था कि नहीं लौटेंगे? इसके बाद दिलजीत हंसते हैं और कहते हैं – कहा था न कि एक बार पंजाबी एक बार आ जाएं तो जल्दी जाते नहीं हैं। और इस वीडियो के बैकग्राउंड में दिलजीत का ही सुपरहिट ट्रैक ‘मोरनी’ बज रहा है। इसके बाद वह शो के होस्ट जिम्मी फॉलन को भांगड़ा सिखाते हैं और अपने ह्यूमर, एनर्जी से सबको हंसने पर मजबूर कर देते हैं।
जिम्मी फॉलन को सिखाया भांगड़ा
दिलजीत दोसांझ, जिम्मी फॉलन को पहले भांगड़ा के स्टेप सिखाते हैं और फिर दोनों साथ में भांगड़ा करते हैं। जिम्मी ने दिलजीत के साथ वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘दिलजीत अपना ऑरा साथ लाए हैं।’ इसी के साथ उन्होंने सिंगर को थैंक यू भी कहा। अब इस पोस्ट पर दिलजीत दोसांझ के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने भी दिलजीत के इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है। विदेशी जमीन पर दिलजीत जिस तरह धूम मचा रहे हैं, उसने पंजाबी इंडस्ट्री की नाक भी ऊंची कर दी है।
सेलेब्स ने वीडियो पर दिया रिएक्शन
जिम्मी फॉलन और दिलजीत दोसांझ के भांगड़ा वाले वीडियो पर जैस्मिन सैंडलस, नरगिस फाखरी, शमिता शेट्टी, करण औजला और गुरु रंधावा ने भी प्रतिक्रिया दी है। बता दें, इससे पहले दिलजीत ने 2024 में भी जिम्मी फॉलन के शो में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने G.O.A.T. और बॉर्न टू शाइन जैसे गानों पर भी परफॉर्म किया था। दो साल बाद अब फिर उन्होंने इस शो में वापसी की है तो सिंगर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
ये भी पढ़ेंः दो चोटी और कंधे पर बस्ता, स्कूल गर्ल बनीं सैयारा की वाणी, ‘शक्ति शालिनी’ के सेट से वायरल हुआ अनीत पड्डा का लुक
यदि आपको परफेक्ट हॉरर फिल्म देखनी ही है, तो फिर ये वाली देखिए, IMDb पर भी 8.8 है रेटिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






