
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूत बंगला फिल्म बीते दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की ये फिल्म कमाई के मामले में सुपरहिट रही है और इसका कलेक्शन 200 करोड़ रुपयों के करीब पहुंच गया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अब तक 195.25 करोड़ रुपयों का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। वहीं अभी भी सिनेमाघरों में चल रही फिल्म की कमाई जारी है।
धीमी शुरुआत के बाद भी हिट रही फिल्म
भूत बंगला फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही इसकी शुरुआत धीमी रही थी। पहले दिन फिल्म ने 14 करोड़ रुपयों का घरेलू कलेक्शन किया था। इसके बाद पहले हफ्ते फिल्म का भारत में कलेक्शन 84 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ रुपयों के आंकड़े को पार कर गई थी। अब तक फिल्म ने भारत में 144 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 195.25 करोड़ रुपयों के आंकड़े को पार कर गया है। फिल्म ने 51 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई भारत से बाहर के देशों से की है।
सुपरहिट रही 14 साल पुरानी जोड़ी
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ऐसी है जिसने कई बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं। इनमें हेरा फेरी से लेकर भागमभाग और गरम मसाला जैसी धमाकेदार फिल्में शामिल हैं। लेकिन अक्षय और प्रियदर्शन की इस जोड़ी ने करीब 14 साल तक साथ काम नहीं किया। सिनेमाई दुनिया के ये दोनों कलाकार अपने-अपने कामों में व्यस्त रहे। इसके बाद प्रियदर्शन ने 14 साल बाद फिर से अक्षय संग फिल्म बनाई और सुपरहिट रही। अक्षय कुमार की इस फिल्म में परेश रावल भी नजर आए थे। साथ ही इसमें कॉमेडी की दुनिया के कई धुरंधरों ने अपनी कलाकारी से लोगों का दिल बहलाया है। अभी भी फिल्म भूत बंगला सिनेमाघरों में चल रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि जल्द ही ये फिल्म 200 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। इसके साथ ही प्रियदर्शन अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 और हैवान में व्यस्त हैं। हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार एक बार फिर प्रियदर्शन के साथ काम करते नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी 2 बॉलीवुड फिल्में, ऐतिहासिक ड्रामा और लव स्टोरी में से कौन होगा विजेता?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






