
बिग बॉस 5 फेम वीजे और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज पिछले दिनों रियेलिटी शो ‘द 50’ को लेकर चर्चा में रहे, जिसमें उनका रौद्र रूप देखने को मिला था। इस शो में वह न सिर्फ लंबे समय तक टिके रहे, बल्कि अपने गेम से दर्शकों को इंप्रेस भी किया। ‘स्प्लिट्सविला 2’ और ‘बिग बॉस 5’ जैसे रियेलिटी शोज का हिस्सा रहे सिद्धार्थ भारद्वाज ने लंबे अंतराल के बाद ‘द 50’ से इंडियन टीवी पर वापसी की थी, जिसमें करण पटेल और रजत दलाल से उनकी कहासुनी देखने को मिली थी। अब सिद्धार्थ एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर खुलासे हैं, जो उन्होंने हाल ही में किए हैं।
ट्रॉमा में बीता बचपन
सिद्धार्थ भारद्वाज ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर चर्चा की। यहां उन्होंने अपने बचपन और फैमिली के बारे में भी खुलकर बात की। सिद्धार्थ ने बताया कि कैसे उनका बचपन टॉर्चर और ट्रॉमा से भरा था। उन्होंने बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनके पिता कभी गैंगस्टर हुआ करते थे। वो ऐसे गैंग से जुड़े थे, जिसमें लोगों को मारना-पीटना आम था। लेकिन, जब उनका जन्म हुआ तो उन्होंने इन सबसे दूरी बना ली और वो दिल्ली के उस इलाके से दूर चले गए, जहां उनका रुतबा हुआ करता था। उन्होंने अपराध की दुनिया से भी दूरी बना ली, लेकिन उनके जहन से कभी बो रुतबा नहीं निकल पाया।
मां को पीटते थे पिता
सिद्धार्थ ने बातचीत के दौरान बताया कि जब वह 9 साल के थे, किसी ने उनके पिता को 9वें माले से धक्का दे दिया था। इस हमले में उनकी जान तो बच गई, लेकिन वह लाचार हो गए और डिप्रेशन में चले गए। ऐसे में उनकी मां ने पिता और घर दोनों को संभाला। सिद्धार्थ के अनुसार, उनके पिता फ्रस्ट्रेशन के चलते उनकी मां को खूब पीटते थे। यही नहीं, वो जो बूट पहनते थे, उसी से मां के पेट पर मारते थे। ऐसे में वो उस बूट को छुपा दिया करते थे, ताकि उनकी मां बच जाएं। लेकिन, ऐसा करने पर वो खुद पिट जाते थे। सिद्धार्थ कहते हैं- ‘जब लोग कहते हैं कि हम डिप्रेशन में हैं, तो हम कहते हैं- हम तो मर ही चुके थे। जब तक किसी के पास पैसे नहीं होते, फेमस नहीं होता तो उसे कोई नहीं पूछता।’
पिता की कर दी थी पिटाई
सिद्धार्थ ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बताया कि जब वह 16 साल के थे, उन्होंने कुत्ते की चेन से अपने पिता की पिटाई कर दी थी। अभिनेता ने कहा- ‘मेरे पापा मुझे भी बहुत मारते थे। जब मैं 16 साल का हुआ, मैंने अपने पिता को खूब मारा। मेरे अंदर आ गया था कि अगर मैंने इन्हें नहीं मारा तो इन्हें कुछ समझ नहीं आने वाला। मैंने अपने कुत्ते की चेन निकाली और उससे उनको मारा।’ सिद्धार्थ के अनुसार, इन सब घटनाओं का उनकी जिंदगी पर काफी गहरा असर हुआ। हालांकि, इन सबके बाद भी वे अपने पिता को गलत नहीं मानते। उनका कहना है कि उनके पिता अलग इंसान थे और गलत संगत में पड़ गए थे, जिसने उनके बचपन को भी बर्बाद कर दिया।
ये भी पढ़ेंः घर है या किसी फिल्म का सेट? अपारशक्ति खुराना का महल जैसा घर देखकर चौंकीं फराह, बेहद फैंसी है वॉशरूम और गैलरी
धुरंधर स्टार सारा अर्जुन का पुराना वीडियो वायरल, बोलीं- दीपिका-आलिया पसंद, मगर नहीं लेना जगह
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






