
80 और 90 के दशक टीवी इंडस्ट्री नए-नए प्रयोग के लिए जानी जाती थी। आज के दौर में जहां धारावाहिक हजारों एपिसोड तक खिंचते रहते हैं, वहीं साल 1989 में दूरदर्शन पर एक ऐसा शो प्रसारित हुआ जिसने महज 13 एपिसोड्स में अपनी एक अलग ही दुनिया बसा ली थी, जिसमें लोग खो गए थे। लोगों को ये शो इस कदर पसंद आया कि इसके एपिसोड्स रिपीट पर भी देखे गए। इस शो नाम ‘इंद्रधनुष’है, यह सीरियल न केवल दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना, बल्कि इसे भारतीय टीवी इतिहास का सबसे आधुनिक शो माना जाता है। आज भी IMDb पर इसकी 8.1 की शानदार रेटिंग जो साबित करती है कि ये कितना शानदार था। ये शो उस दौर में समय से काफी आगे था।
टाइम ट्रैवल की कहानी
‘इंद्रधनुष’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी थी, जो उस दौर के पारंपरिक पारिवारिक ड्रामों से कोसों दूर थी। इस शो का केंद्र किशोर नाम का एक यंग लड़का और उसकी मित्र मंडली थी। ये बच्चे अपनी जिज्ञासा में एक विशेष कंप्यूटर सिस्टम विकसित करते हैं, जो अनजाने में एंड्रोमेडा गैलेक्सी के एक राजकुमार यानी एलियन से उनका संपर्क करा देती है। इसके बाद शुरू होती है समय की यात्रा यानी टाइम ट्रैवल और रोमांच का ऐसा सिलसिला, जिसने बच्चों से लेकर बड़ों तक को अचंभित कर दिया था। साइंस फिक्शन और एडवेंचर का ऐसा मेल भारतीय पर्दे पर पहली बार देखने को मिला था।
करण जौहर का बतौर बाल कलाकार डेब्यू
बहुत कम लोग जानते हैं कि आज के दौर के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर के अभिनय के सफर की नींव इसी शो से पड़ी थी। कैमरे के सामने उनका सबसे पहला अनुभव ‘इंद्रधनुष’ ही था, जहां उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। करण ने कई मंचों पर यह साझा किया है कि इस सीरियल ने उनके भीतर अभिनय और मनोरंजन की दुनिया के प्रति शुरुआती समझ विकसित की थी। यह शो उनके लिए फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले एक बेहतरीन पाठशाला साबित हुआ था।
दिग्गज कलाकारों से सजा था ‘इंद्रधनुष’
इस धारावाहिक की सफलता के पीछे केवल इसकी कहानी नहीं, बल्कि इसमें काम करने वाले मझे हुए कलाकार भी थे। अभिनय के क्षेत्र के दिग्गज गिरीश कर्नाड ने इस शो का हिस्सा बनकर इसके वजन को काफी बढ़ा दिया था। उनके अलावा अक्षय आनंद ने भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया, जो आगे चलकर टीवी और सिनेमा का एक बड़ा चेहरा बने। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को भी इस शो के जरिए छोटे पर्दे पर देखने का मौका मिला था। अपनी सशक्त स्टारकास्ट और दूरदर्शी सोच के कारण ही यह शो आज भी टीवी प्रेमियों के बीच कल्ट स्टेटस रखता है।
ये भी पढ़ें: ‘शांति ही असली लग्जरी है’, अर्जुन कपूर का इमोशनल पोस्ट, बहन के लिए कही खास बात
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






