digital products downloads

ओटीटी पर रिलीज हो गईं दमदार कहानियां, वीकेंड को खास बना देंगी ये 6 फिल्में

ओटीटी पर रिलीज हो गईं दमदार कहानियां, वीकेंड को खास बना देंगी ये 6 फिल्में

धुरंधर 2 और भूत बंगला की रिलीज के बाद आज शुक्रवार को कुछ और बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन के साथ-साथ कारा, केडी, राजा शिवाजी और पैट्रियट जैसी अन्य फिल्में भी शामिल हैं। बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 भी आज रिलीज हुई है। इसके साथ ही इस हफ्ते ओटीटी पर भी 5 बेहतरीन कहानियां दस्तक दे चुकी हैं। ये कहानियां आपके वीकेंड का मजा दोगुना कर देंगी। 

द केरल स्टोरी 2

थिएटर में रिलीज होने के बाद, फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है। आज शुक्रवार, 1 मई से यह ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा जैसे सितारे हैं। गौरतलब है कि फिल्म का पहला भाग बड़ी हिट रहा था, जिसमें अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

ग्लोरी

अगर आपको स्पोर्ट्स से जुड़ी फिल्में पसंद है, तो यह वेब सीरीज वीकेंड पर देखने के लिए बेहतरीन है। इसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु, सुविंदर विक्की, जन्नत जुबैर, सयानी गुप्ता और आशुतोष राणा अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज आज, 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो रही है। यह क्राइम ड्रामा सीरीज बॉक्सिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका निर्देशन करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा ने किया है।

स्वैप्ड

यह एक अमेरिकी एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है। अगर आप इस वीकेंड अपने बच्चों के साथ कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं, तो आप इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। इसका निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है। स्काईडांस एनिमेशन द्वारा निर्मित इस फिल्म में माइकल बी जॉर्डन, जूनो टेम्पल, ट्रेसी मॉर्गन, सेड्रिक द एंटरटेनर और जस्टिना मचाडो ने अपनी आवाज दी है। यह आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

राकासा

हॉरर फिल्मों के शौकीन इस फिल्म को जरूर देखें। शोभन और नयन सारिका अभिनीत तेलुगु फिल्म राकासा 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे काफी सराहना मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसका निर्देशन मानसा शर्मा ने किया है। अब, आज 1 मई, 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है।

माई डियरेस्ट सेनोरीटा

यह एक स्पेनिश फिल्म है। यह फिल्म स्पेन में 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई थी। अब दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। इसका निर्देशन फर्नांडो जी मोलिना ने किया है। यह फिल्म 1972 में इसी नाम से बनी फिल्म पर आधारित है। कहानी एक पारंपरिक, रूढ़िवादी परिवार में जन्मी इकलौती संतान एडेल के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म आज, शुक्रवार, 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

अनदेखी सीजन 4, आडू 3

अनदेखी सीजन 4 आज, शुक्रवार, 1 मई को SonyLIV पर रिलीज हो गया है। इसमें हर्ष छाया और सूर्या शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसके अलावा, मलयालम भाषा की फिल्म आडू 3 भी उपलब्ध है। इसमें जयसूर्या, विजय बाबू और सनी वेन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक कॉमेडी-फैंटेसी फिल्म है।

 ये भी पढ़ें- कितना रहा रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का पहले दिन का कलेक्शन? हिंदी से ज्यादा मराठी भाषा में कूटे पैसे

राम चरण स्टारर पेड्डी की रिलीड डेट आई सामने, इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp