digital products downloads

फिल्म जिसमें अक्षय कुमार ने किया था चंद मिनटों का कैमियो

फिल्म जिसमें अक्षय कुमार ने किया था चंद मिनटों का कैमियो

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला बीते दिनों रिलीज हुई और सुपरहिट रही है। एक बार फिर अक्षय की कॉमेडी का जादू बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला है। लेकिन करीब 2 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें अक्षय कुमार ने चंद मिनटों का कैमियो रोल प्ले किया था। लेकिन इस फिल्म ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया था। फिल्म ने 850 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इस फिल्म का नाम था स्त्री 2 और ये रिलीज हुई थी 2024 में। 

चंद मिनटों के कैमियो में किया था कमाल

डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 को लोगों ने खूब प्यार दिया था और ये कमाई के मामले में भी हिट रही थी। फिल्म ने 850 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म में राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना ने भी अहम रोल प्ले किए थे। फिल्म का एक आइटम सॉन्ग आज की रात में तमन्ना भाटिया ने कमाल का डांस दिखाया था। ये गाना 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। 

अक्षय कुमार ने प्ले किया था कैमियो रोल

स्त्री 2 में अक्षय कुमार ने सरकटे का रोल प्ले किया था। चंद मिनट के कैमियो में ही अक्षय ने कमाल कर दिया था। इस किरदार के लिए उन्हें काफी अलग तैयारी करनी पड़ी होगी। लेकिन जैसे ही अक्षय का कैमियो फिल्म की कहानी में आता है तभी इसके सारे राज खुलते हैं। अक्षय कुमार ने सरकटे के वंशज का रोल प्ले किया था। फिल्म में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था। इतना ही नहीं ये फिल्म आज भी लोगों की पसंदीदा कॉमेडी फिल्मों में शामिल है। चंदेरी की ये कहानी दिलचस्प कॉमेडी से भरपूर थी और लोगों को खूब हंसाने में भी सफल रही थी। सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। ओटीटी पर भी इसे खूब देखा गया और रिलीज के समय ट्रेंड भी करती रही थी। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी तो प्राइम वीडियो पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। ये फिल्म दमदार कॉमेडी के साथ कुछ शानदार हॉरर दृश्यों का वादा करती है। 

ये भी पढ़ें- कभी कर्ज में डूबा था एक्टर, आज तीन बेटियों का पिता है करोड़ों का मालिक, टीवी का खूंखार विलेन बन कमाई शोहरत

सत्यजीत रे की जयंती पर ममता बनर्जी ने भी दी श्रद्धांजलि, पोस्ट कर बताया का बंगाल का गौर

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp