
सिनेमाघरों में अब नई फिल्मों की धूम है। रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ जहां हाल ही में रिलीज हुईं, वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस बीच एक और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बिना शोर शराबे के राजा शिवाजी और एक दिन के साथ रिलीज हुई ये फिल्म है ‘कारा’, जिसमें साउथ सुपरस्टार धनुष लीड रोल में हैं। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई शुरू कर दी है और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
कितनी हुई कारा की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 30 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 21.22 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका ओवरसीज कलेक्शन 2.75 करोड़ है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो अब तक इसने 28.87 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले दो दिन तो धनुष की फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन तीसरे दिन इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। तीसरे दिन फिल्म 5.20 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। हिंदी में इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन तेलुगु और तमिल रीजन में इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
कारा की कहानी
कारा की कहानी की बात करें तो इसमें धनुष लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी रामनाथपुरम में सेट है। ये इलाका खाड़ी युद्ध के चलते बैंकिंग संकट और ईंधन की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहीं कारासामी नाम का एक चोर रहता है, जो अब अपना अतीत पीछे छोड़कर आगे बढ़ चुका है। लेकिन, बैंक द्वारा परिवार की जमीन जब्त किए जाने के बाद एक बार फिर वो अपराध की दुनिया में जाने के लिए मजबूर हो जाता है। इस फिल्म में धनुष अब तक के सबसे खूंखार अवतार में हैं।
फिल्म की कास्ट और बजट
फिल्म में धनुष के साथ ममिता बैजू, सूरज वेनजारामूदू, के एस रविकुमार और जयराम जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन धनुष की परफॉर्मेंस को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म के बजट की बात करें तो कोई-मोई की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। अब देखना ये है कि धनुष स्टारर ‘कारा’ अपना बजट वसूल करके आगे निकलती है या फिर राजा शिवाजी, भूत बंगला और एक दिन जैसी फिल्मों के आगे ये फिल्म घुटने टेक देगी।
ये भी पढ़ेंः वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया को फिर हुआ प्यार? 10 साल बड़े हैंडसम हंक संग ‘आशिकी’ के चर्चे
आशा भोसले की अधूरी ख्वाहिश, देखना चाहती थीं ‘राजा शिवाजी’, रितेश देशमुख ने किया खुलासा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






