digital products downloads

9 रेटिंग वाली धांसू फिल्म, 3 घंटे 12 मिनट की बेहतरीन कहानी भूलकर भी न करें मिस, नहीं मिलेगा पलक झपकाने का मौका

9 रेटिंग वाली धांसू फिल्म, 3 घंटे 12 मिनट की बेहतरीन कहानी भूलकर भी न करें मिस, नहीं मिलेगा पलक झपकाने का मौका

साल 1957 में रिलीज हुई साउथ की वो फिल्म, जिसके कलाकारों से लेकर कहानी तक, सबकुछ आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। बड़े पर्दे पर आपने कई तरह की कहानियां देकी होगी, लेकिन आज हम जिस धांसू फिल्म की बात कर रहे हैं। इसे आप बिना बोर हुए अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। 69 साल पुरानी ये फिल्म आप ओटीटी कभी भी घर बैठ देख सकते हैं। कमाल की बात यह है कि इसमें जूनियर एनटीआर के दादा एनटी रामाराव ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। इसके निर्देशक कादिरी वेंकट रेड्डी हैं, जिन्हें लोककथाओं और फंतासी फिल्मों के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर में कई ऐतिहासिक फिल्में बनाईं, जिसके के लिए उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फिल्मफेयर पुरस्कार मिले।

69 साल पुरानी बेहतरीन फिल्म

भारतीय सिनेमा और तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का जिक्र 1957 में आई ‘माया बाजार’ के बिना अधूरा है। इसका हर किरदार रामानंद सागर की ‘रामायण’ और बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’, जितना ही लोकप्रिय रहा। जी हां, इस फिल्म में एनटी रामाराव की अदाकारी इतनी शानदार थी कि लोग उन्हें असली भगवान मानने लगे थे। ‘माया बाजार’ 1957 की एक भारतीय हिंदू पौराणिक फिल्म है, जिसका निर्देशन के. वी. रेड्डी ने किया था। इस महाकाव्य फिल्म का निर्माण नागी रेड्डी और चक्रपाणि ने अपने बैनर ‘विजया प्रोडक्शंस’ के तहत किया था। तेलुगू सिनेमा द्वारा निर्मित इस फिल्म को एक साथ तेलुगू और तमिल भाषाओं में रिलीज किया गया था।

3 घंटे 12 मिनट की कहानी

‘माया बाजार’ की कहानी हिंदू महाकाव्य महाभारत के किरदारों पर आधारित है और इसकी पृष्ठभूमि द्वारका है, जो भगवान कृष्ण (NTR) का गृह नगर है। अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु को शशिरखा (एक्ट्रेस सावित्री) से प्यार हो जाता है, जो बलराम की पुत्री है। हालांकि, जब पांडव पासे के खेल में कौरवों के हाथों अपना राज्य हार जाते हैं तो बलराम अपनी बेटी का विवाह दुर्योधन के बेटे से करने का फैसला लेते हैं। इससे वह वचन टूट जाता है जो उन्होंने पहले सुभद्रा को दिया था। सुभद्रा अभिमन्यु की माता और बलराम की बहन हैं। आगे की कहानी में दिखाया जाता है कि कैसे भीम के पुत्र घटोत्कच अपनी जादुई शक्तियों का इस्तेमाल करके अभिमन्यु और शशिरखा को फिर से मिलाने में मदद करते हैं।

ओटीटी पर कहां देखें 9 रेटिंग वाली फिल्म

एनटी रामाराव, ए नागेश्वर राव, एस वी रंगाराव, रेलांगी, सी.एस.आर., गुम्मडी, सावित्री, छायादेवी, रुष्येंद्रमणि, संध्या और सूर्यकांतम जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘माया बाजार’ को IMDb पर 9 रेटिंग मिली है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

67 की उम्र में शादी करना चाहते हैं टीवी के ‘शक्तिमान’, मुकेश खन्ना ने बताया अब तक क्यों थे कुंवारे?

भोजपुरी सुपरस्टार से ब्रेकअप के बाद, एक्ट्रेस की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री, पार्टनर को बुरी नजरों से रखना चाहतीं दूर

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp