
फिल्मी दुनिया में ऐसे कलाकारों की कमी नहीं है, जो कभी किसी और फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते थे। कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनना चाहता था, लेकिन समय का पहिया उन्हें अभिनय की दुनिया तक घसीट लाया और आज ये कलाकार सिर्फ एक्टिंग इंडस्ट्री ही नहीं पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखते हैं। इस कड़ी में हम आपको आज एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जो कभी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनकर अपराधियों की साइकोलॉजी को समझना चाहती थी, लेकिन किस्मत इसे एक्टिंग इंडस्ट्री तक ले आई और आज के समय में ये फिल्मी दुनिया की सबसे मशहूर और सफल एक्ट्रेसेस में से एक है। ब्यूटी पेजेंट्स की विनर बनने के बाद इस एक्ट्रेस ने पहले मॉडलिंग और फिर अभिनय की ओर रुख किया और अब साउथ सिनेमा की पॉपुलर और हाईएस्ट पेड़ एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी हैं।
क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थी एक्ट्रेस
यहां बात हो रही है साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक तृषा कृष्णन की, जो अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। तृषा बचपन से ही एक क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देखती थीं। उन्होंने चेन्नई से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने यहां से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 1999 में तृषा ने मिस मद्रास का खिताब जीता और फिर कई विज्ञापनों में नजर आईं और इसी के साथ उनकी किस्मत भी बदल गई और उन्हें फिल्में ऑफर होने लगीं। इसके बाद तृषा ने ’96’, ‘सामी’, ‘गिल्ली’, ‘विन्नैथांडी वरुवाया’, ‘अलायी’, ‘पूर्णामी’, ‘गट्स’ और ‘पोन्नियन सेलवन’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को इंप्रेस किया।
छोटे से रोल से शुरू किया करियर
तृषा कृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत एक बहुत ही छोटे से रोल से शुरू किया था, लेकिन साउथ सिनेमा की लीडिंग लेडी बनने में उन्हें देर नहीं लगी। उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दीं और फिर धीरे-धीरे साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। तृषा कृष्णन ने सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं, बॉलीवुड में भी काम किया।। अक्षय कुमार के साथ ‘खट्टा मीठा’ में उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई।
पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहीं तृषा कृष्णन
तृषा कृष्णन अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। लंबे समय से तृषा का नाम साउथ सुपरस्टार के साथ उनका नाम जुड़ता आ रहा है, हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक इस रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। दोनों अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती ही बताते आए हैं। आज के समय में तृषा इंडस्ट्री की सबसे सफल और महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।
ये भी पढ़ेंः सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइजर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग, बॉडीगार्ड को लगी गोली
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






