
2018 में आई साउथ की एक ऐसी क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म, जिसे देखने बैठ गए तो बीच में छोड़ना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। हम एक ऐसी तामिल फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसका क्लाईमैक्स देख आपके होश उड़ जाएंगे। इसकी कहानी सरकार के शक्तिशाली नेता और सत्ता की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर आप सस्पेंस, एक्शन-थ्रिलर और देश की राजनीति से भरपूर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको अपनी लाइफ में एक बार ये बेहतरीन फिल्म जरूर देखना चाहिए। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय, कीर्ति सुरेश और वरलक्ष्मी सरथकुमार मुख्य भूमिका में हैं। मुरुगादॉस ने ‘सरकार’ के साथ तीसरी बार विजय के साथ काम किया। यह विजय की 62वीं फिल्म थी और इसे पहले ‘थलपति 62’ टाइटल दिया गया था।
2 घंटा 44 मिनट की फिल्म शानदार फिल्म
साउथ सुपरस्टार से तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) पार्टी के प्रमुख बने विजय अपनी पहली ही राजनीतिक पारी में 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने और राज्य का मुख्यमंत्री बनने के कारण चर्चा में हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर उनकी 8 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सरकार’ के कई सीन्स वायरल हो रहे हैं। लंबे विवाद के बाद ये फिल्म 6, नवंबर 2018 को दिवाली के सप्ताह में रिलीज हुई और छा गई।
फिल्म सरकार की कहानी
सुंदर रामास्वामी अमेरिका में रहने वाले एक मशहूर अनिवासी भारतीय बिजनेसमैन हैं। वो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए चेन्नई आता है, लेकिन उसे पता चलता है कि उनके नाम पर कोई और पहले ही वोट डाल चुका है। जब वे इस मामले की जांच करने का फैसला करते हैं तो उसका सामना दो भ्रष्ट राजनेताओं से होता है। बस यही से शुरू होता है असली खेल, जिसेक बाद कहानी में कई हैरान-परेशान करने वाले मोड़ा आते हैं, जिन्हें देख होश उड़ जाते हैं।
कम बजट में की ज्यादा कमाई
इस फिल्म को आईएमडीबी ने 6.7 रेटिंग मिली है। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आप इसे जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। विजय की 2018 की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सरकार’ एक बड़ी कमर्शियल सफलता थी, जिसे 110–130 करोड़ के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 243–253 करोड़ की कमाई की और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक और एक सर्टिफाइड ब्लॉकबस्टर के तौर पर उभरी।
ये भी पढ़ें-
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा ‘रुद्रलोख’, जानिए क्या है इसका अर्थ
असफलता के बाद जब टूट गई थीं टीवी एक्ट्रेस, संघर्ष पर छलका दर्द, बोलीं- जिंदगी खत्म हो गई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






