गला सुखा देने वाला सस्पेंस और निर्दयी अपराधी, अली फजल की ‘राख’ का नया ट्रेलर जारी

गला सुखा देने वाला सस्पेंस और निर्दयी अपराधी, अली फजल की ‘राख’ का नया ट्रेलर जारी

अली फजल अब अपनी अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले दिनों ही प्राइम वीडियो ने अली फजल स्टारर ‘राख’ का ट्रेलर जारी किया था, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं और अब बुधवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर का दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें सस्पेंस के साथ इमोशन्स का भी डबल डोज देखने को मिल रहा है। ये सीरीज़ 1970 के दशक के आखिर की रोमांचक काल्पनिक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है, जिसमें एक चौंकाने वाले अपराध की कहानी है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

राख का नया ट्रेलर

12 जून को ‘राख’ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है। जिसका पहला ट्रेलर 1 जून को जारी किया गया था और अब इसके प्रीमियर से ठीक दो दिन पहले मेकर्स ने दूसरा ट्रेलर जारी किया है, जो रहस्य और क्रूरता से भरा है। ट्रेलर ताज महल के सामने बैठे दो आदमियों से होती है और फिर आंखों के क्लोज-अप और एक पागलपन भरी हंसी सुनने को मिलती है जो आगे की कहानी का माहौल बनाती है। फिर दो दैत्य जैसे अपराधियों बाबू (आकाश मखीजा) और रज्जो (रमनदीप यादव) की झलक देखने को मिलती है, जो क्रूर और निर्दयी हैं और पागलपन से भरे हैं।

परेशान कर देने वाला अतीत और एक पुलिसवाले का संघर्ष

ट्रेलर में रज्जो और बाबू के परेशान कर देने वाले अतीत की झलक भी देखने को मिलती है, जो उनकी ताकतों और उलझे दिमाग की परतों के बारे में बताता है, जिसके चलते वह ऐसे बने हैं। दूसरी तरफ एसआई जयप्रकाश (अली फजल) है, जो रज्जो और बाबू को पकड़ने के लिए समय की रफ्तार से भी तेज दौड़ने की कोशिश कर रहा है। जैसे-जैसे तलाश तेज होती है, दांव और खेल और भी खतरनाक होता जा रहा है। राख के नए ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है, जिनका कहना है कि वह अब इसके प्रीमियर का और इंतजार नहीं कर सकते। 

सीरीज के बारे में

‘राख’ एक क्राइम-थ्रिलर है, जिसे प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। वहीं अनुषा नंदाकुमार और संदीप साकेत ने बनाया, लिखा और को-डायरेक्ट किया है। सीरीज के डायलॉग आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे, और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा आकाश मखीजा, रमनदीप यादव,  राकेश बेदी, विवान शर्मा, दिव्या शर्मा, अंशुल चौहान और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। ये सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो प्रीमियर होगी।

ये भी पढ़ेंः ‘370 की बिरयानी’, प्रणित मोरे के शो पर फूहड़ता देख बौखलाईं सुतापा सिकदर, एल्विश-कुशा कपिला ने भी लगाई क्लास

Alpha Teaser: आलिया का खतरनाक एक्शन और बॉबी देओल का हरियाणवी अंदाज, फिर भी लोग पूछ रहे शरवरी कहां है?

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp