
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक रही है, जो सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को भले ही मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। यह मलयालम क्राइम-थ्रिलर फिल्म साल की सबसे बड़ी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर निकली। इसने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। अब सिनेमाघरों में धमाका करने के बाद यह फिल्म डिजिटल रिलीज के जरिए दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेगी।
दृश्यम 3 ओटीटी पर देगी दस्तक
इंडियन सिनेमा की सबसे धांसू थ्रिलर-ड्रामा फ़्रैंचाइजी में से एक मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब यह फिल्म आधिकारिक तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। प्राइम वीडियो ने शनिवार 13 जून को ‘दृश्यम 3’ की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की है, जिससे फैस के बीच काफी उत्साह है। मेकर्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की कास्ट की तस्वीरें शेयर की हैं और घोषणा की कि दृश्यम 3 भारत और दुनिया भर में दर्शकों के लिए तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में डब वर्जन के साथ 18 जून से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा।
दृश्यम 3 की धांसू कास्ट
जीथू जोसेफ के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक जॉर्जकुट्टी की कहानी को आगे बढ़ाती है। अपनी शानदार कहानी कहने के अंदाज, सस्पेंस और बेहतरीन इमोशनल कहानी की वजह से इस फ़्रैंचाइजी ने सालों में एक वफादार फैन बेस बनाया है। इस तीसरे भाग में एक बार फिर मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल भी हैं।
ये भी पढे़ें-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
