‘मैं GAY नहीं हूं’, सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोल हुईं मौनी रॉय, अब दिया जवाब

‘मैं GAY नहीं हूं’, सूरज नांबियार से तलाक के बाद ट्रोल हुईं मौनी रॉय, अब दिया जवाब

मौनी रॉय पिछले दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने 1 महीने पहले ही सूरज नांबियार से अपने तलाक की पुष्टि की थी। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस पोस्ट के बाद से एक्ट्रेस को लेकर तरह-तरह की अफवाहों का दौर शुरू हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो एक्ट्रेस की सेक्सुएलिटी और दोस्ती पर सवाल उठाने भी शुरू कर दिए और अलग-अलग तरह के दावे किए। यहां तक कि दिशा पाटनी को भी इस पूरे मामले में घसीटा गया, जिन पर अब मौनी रॉय ने खुद खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं, मौनी रॉय ने इन सब मुद्दों पर बात करते हुए क्या कहा।

‘गे’ होने की अफवाहों पर मौनी रॉय का रिएक्शन

मौनी रॉय ने मोनिका शर्मा  से बात करते हुए इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बड़ी अफवाह कौन सी सुनी है तो अभिनेत्री ने तुरंत जवाब दिया – ‘मैंने अपने बारे में सबसे बड़ी अफवाह सुनी है कि मैं गे हूं।’ इसी के साथ मौनी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वह गे नहीं हैं और ये सब मात्र अफवाहें हैं, जिनका उनकी वास्तविक जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। मौनी कहती हैं कि अक्सर लोग सोशल मीडिया पर उनकी फीमेल फ्रेंड्स के साथ शेयर की जाने वाली तस्वीरों को लेकर गलत निष्कर्ष निकालते हैं।

परिवार और दोस्तों पर गर्व

मौनी रॉय बताती हैं कि उन्हें ट्रोल्स से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में हमेशा उनका परिवार और उनकी यही फीमेल फ्रेंड्स उनके साथ खड़ी रही हैं। मौनी बताती हैं कि जब वह अपनी मैरिड लाइफ में उतार-चढ़ाव से गुजर रही थीं, तब उनके परिवार और गर्लफ्रेंड्स ही थीं, जिन्होंने उन्हें संभाला और इस मुश्किल समय में उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी रहीं। एक्ट्रेस कहती हैं कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उनके इर्द-गिर्द इतने अच्छे लोग और इतनी प्यारी महिलाएं हैं।

‘मेरी गर्लफ्रेंड्स बेस्ट हैं, मगर मैं गे नहीं’

मौनी ने अपनी सहेलियों का जिक्र करते हुए कहा- ‘मेरी जिंदगी में हमेशा ही मजबूत और हेल्पिंग फ्रेंड्स रीह हैं। ऐसी महिलाएं हर किसी की जिंदगी में होनी चाहिए, जो हर अच्छे-बुरे समय में आपका हौसला बढ़ाएं। मेरी सहेलियों के साथ मेरी नजदीकियां देखकर लोग चाहे जो भी सोचें, लेकिन मैं गे नहीं हूं। किसी की दोस्ती को गलत नजरिए से देखना बिलकुल ठीक नहीं है।’

ये भी पढ़ेंः प्रणित मोरे शो विवादः अब डॉ. सेजल की भी बढ़ी मुश्किलें, पहले FIR अब मेडिकल कॉलेज ने भी लिया एक्शन

आ गई ‘इक्का’ की रिलीज डेट, नेटफ्लिक्स पर आएगी सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म, नोट कर लें तारीख

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp