
तान्या मित्तल के बाद अब रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला पर भी बकाया पेमेंट न चुकाने का आरोप लगा है। रैपर हिटजोन ने एक वीडियो शेयर कर सवाल किया कि क्या रोडीज जज पैसे कमा पा रहे हैं?’ उन्होंने आगे कहा कि अगर वे पैसे कमा रहे हैं तो किसी आर्टिस्ट का पैसा क्यों नहीं दे रहे हैं? उन्होंने कहा, ‘अगर कमा पा रहे हैं तो आर्टिस्ट का हक क्यों खा रहे हैं?’ रैपर का दावा है कि प्रिंस के ‘द 50’ में जाने और उनके ‘द सोसाइटी’ में जाने से पहले दोनों ने ‘बैंग बैंग’ गाने पर साथ काम किया था। यह पैसा उसी काम का है।
प्रिंस नरूला पर रैपर हिटजोन ने लगाए गंभीर आरोप
हिटजोन के अनुसार प्रिंस के मैनेजर ने उनकी टीम को बताया कि प्रिंस को इस मामले की जानकारी नहीं थी और ‘द 50’ से लौटने के बाद वे इस पर बात करेंगे। हिटजोन का आरोप है कि उन्होंने प्रिंस से पेमेंट तब मांगा, जब उन्हें अस्पताल का बिल भरने के लिए पैसों की जरूरत थी। रैपर ने अपने वीडियो में कहा, ‘जब मुझे अस्पताल का बिल भरना होता है तो वही पेमेंट काम आता है गाने के डिस्क्रिप्शन में मिला क्रेडिट काम नहीं आता।’ उन्होंने आगे दावा किया कि उन्होंने ‘बैंग बैंग’ और ‘सपनों में’ के पेमेंट के बारे में प्रिंस को मैसेज किया था। हालांकि, हिटजोन ने यह भी खुलासा किया कि प्रिंस ने इस पर जवाब दिया कि कौन सा पेमेंट? रैपर ने कहा कि वह प्रिंस के भेजे गए वॉयस नोट्स को अपने वीडियो में सबूत के तौर पर सुना रहे हैं।
प्रिंस नरूला की खुली पोल
रैपर हिटजोन सारे सबूत के साथ प्रिंस नरूला पर यह आरोप लगाते हुए, एक ऑडियो क्लिप चलाई, जिसमें प्रिंस को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘गाने का नहीं, गेम में तो वैसे भी कोई पैसा नहीं होता…’ इस पर रिएक्ट करते हुए, हिटजोन ने कहा, ‘गाने का पेमेंट क्यों नहीं है? मैंने गाना नहीं लिखा क्या? या आपसे लिखा या आप AI से मिला?’ रैपर ने यह भी दावा किया कि उसने बकाया पेमेंट के बारे में मुनव्वर फारुकी से बात की और मुनव्वर ने बदले में प्रिंस से इस मामले को सुलझाने के लिए कहा था। रैपर आगे साफ शब्दों में बताया कि प्रिंस ने बाद में उन्हें फोन किया और पूछा कि वह किसी और को इस मामले में क्यों जोड़ रहे हैं। हिटजोन ने फिर एक और ऑडियो क्लिप चलाई, जिसमें प्रिंस ने कहा कि अगर उसे 5-10 लाख रुपये खर्च करने होते तो वह किसी बड़े रैपर को हायर करते। हिटजोन ने आगे आरोप लगाया कि प्रिंस ने एक बार उनसे एल्विश यादव को डिस करने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
