‘नागिन 3’ की ‘बेला’ बनीं मम्मी, 38 की उम्र में सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी

‘नागिन 3’ की ‘बेला’ बनीं मम्मी, 38 की उम्र में सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी

‘कुबूल है’ और ‘नागिन 3’ जैसे टीवी शोज के जरिए सुर्खियां बटोरने वालीं सुरभि ज्योति पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेसी को लेकर चर्चा में थीं। अभिनेत्री ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, फैंस उनके बच्चे के जन्म के इंतजार में थे, जो अब पूरा हो गया है। जी हां, सुरभि ज्योति भी अब मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 13 जून, 2026 को अपने पति सुमित सूरी के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका ऐलान उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया है। सुरभि ने रविवार को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह खुशी की खबर शेयर की।

सुरभि ज्योति ने बेटी का दिया जन्म

सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी के जन्म का ऐलान किया। उनके अनाउंसमेंट पोस्ट में हल्के बेज और पेस्टल शेड वाला एक कार्ड था, जिस पर लिखा था “इट्स अ गर्ल! 13 जून, 2026” लिखा था। कार्ड के निचले हिस्से में हल्के कपड़े पर रखा एक गुलाबी गुलाब बना है, वहीं पोस्ट के आखिर में “लव सुरभि और सुमित” लिखा है। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा- ‘||ॐ॥ हमारी बेटी आ गई है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हैं।’

सुरभि के पोस्ट पर कमेंट

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनके सेलिब्रिटी दोस्त और फॉलोअर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। शालीन मल्होत्रा ने लिखा – ‘बधाई हो ज्योति जी।’ किश्वर मर्चेंट ने लिखा- ‘क्या बात है… बधाई हो।’ आर्यमन सेठ ने लिखा- ‘हमें इतना खुशनसीब महसूस कराने के लिए आपका जितना भी शुक्रिया अदा करें, कम है… आप एक ऐसी बेटी, पत्नी और दोस्त हैं जो मेरे परिवार का ही हिस्सा बन गई हैं और मुझे पूरा यकीन है कि आप इस प्यारी सी जान के लिए सबसे अच्छी मां साबित होंगी… आइए, मिलकर उसे पालने-पोसने का यह सफर शानदार बनाते हैं। ढेर सारा प्यार।’ साहिल आनंद ने रेड हार्ट इमोजी के साथ बधाई दी।

अक्टूबर में अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

बता दें कि सुरभि ज्योति ने 27 अक्टूबर, 2024 को उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट स्थित आहना रिजॉर्ट में एक्टर और प्रोड्यूसर सुमित सूरी से डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। वहीं फरवरी 2026 में सुरभि ने अपनी प्रेग्नंसी का ऐलान किया था। तस्वीर में सुरभि और उनके पति सुमित सूरी, बच्चों के छोटे सफेद जूतों के पास अपने पैर रखे हुए दिखाई दिए। उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा, “हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू होने वाला है – इस जून में हमारा नन्हा मेहमान आ रहा है।”

ये भी पढ़ेंः लिव-इन में रहने का मिला फायदा! अली गोनी संग रिश्ते पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे मजबूत हुई बॉन्ड

Cocktail 2 के इवेंट में बेकाबू हुए फैन, मची भगदड़ तो आगे-आगे निकले शाहिद, पीछे से रश्मिका की ढाल बनीं कृति सेनन

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp