सुष्मिता मुखर्जी 61 की उम्र में भी रहती हैं अकेली, परिवार से दूरी पर किया रिएक्ट

सुष्मिता मुखर्जी 61 की उम्र में भी रहती हैं अकेली, परिवार से दूरी पर किया रिएक्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी 61 साल की हो चुकी हैं और इस उम्र में भी वह अकेले जिंदगीं गुजार रही हैं। ऐसी कई हेडलाइंस पिछले कुछ समय में देखने को मिली हैं। और इन्हें इस तरह से पेश किया जाता है जैसे वह एक दुखियारी महिला हैं, जिन्हें उनके अपनों ने उम्र के इस पड़ाव पर अकेला छोड़ दिया है। लेकिन, अब सुष्मिता मुखर्जी ने खुद इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि आखिर वह इस उम्र में अकेली क्यों रह रही हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने अकेले रहने की वजह पर बात की और साफ किया कि वह किसी मजबूरी के चलते अकेली नहीं रह रहीं, बल्कि अपनी खुशी से अकेली रह रही हैं।

सुष्मिता मुखर्जी ने जारी किया वीडियो

सुष्मिता मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने अकेले रहने के फैसले पर खुलकर बात की। अभिनेत्री अपने वीडियो में कहती हैं- ‘तो ये बातचीत इस बारे में है कि मैं अकेली क्यों रहती हूं और मैं अकेले रहकर खुश क्यों हूं। मैं कोई दुखियारी महिला नहीं हूं, जिसे उसके परिवार ने बूढ़ी औरत समझकर अकेला छोड़ दिया। वैसे तो मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करने वालों में से नहीं हूं, लेकिन फिर भी बता देती हूं।’

दिल्ली में पली-बढ़ी हैं सुष्मिता मुखर्जी

सुष्मिता मुखर्जी अपने वीडियो में आगे कहती हैं- ‘मैं दिल्ली में जॉइंट फैमिली में पली-बढ़ी हूं और मेरा परिवार बहुत ही सपोर्टिव और प्यारा था। मुझे परिवार के साथ रहना पसंद है। फिर मेरी जिंदगी में कुछ हादसे हुए, जिसने मुझे दुख पहुंचाया और उसके बाद मुझे मेरे पति मिले, जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। वो सब दिया, जो मुझे हमेशा से चाहिए था। मुझे बचपन से, हमेशा से परिवार चाहिए था। मैं दिल से वर्किंग वुमन नहीं हूं, मेरी प्रयॉरिटी हमेशा फैमिली रही है और दोनों बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया और मैंने पूरी कोशिश की कि सबको खुश रख सकूं, ससुराल पक्ष, मायका जो भी मेरे आसपास थे, मैंने सबको खुश रखने की कोशिश की।’

किसी पर निर्भर नहीं, खुश रहना चाहिए- सुष्मिता मुखर्जी

‘मेरे परिवार में सबको पता है कि मेरे लिए परिवार पहले आता है। लेकिन, अब बच्चे बड़े हो गए, चले गए। उनकी स्टोरी मैं शायद आपसे बाद में शेयर करूं। अब मैं और मेरे पति अब हम दोनों ने ऐसा तय कर लिया है, ओरछा (मध्य प्रदेश) में हमारा एक रहवास है। हम दोनों ने 2010 में वो संस्था शुरू की थी और वहां हम आर्ट-क्राफ्ट पर काम करते हैं। मेरे पति वहीं रहते हैं और जब उनका काम होता है तो वो मुंबई आते हैं। जब मुझे मुंबई में काम नहीं होता, मैं ओरछा चली जाती हूं और हम साथ काम करते हैं। वानप्रस्थ में अब सोसाइटी के लिए कुछ करने का मन करता है। ये मेरी सोच है, बहुत से लोग साथ रहने में खुश रहते हैं। मैंने देखा है कि कई लोग साथ रहते हुए भी खुश नहीं रहते, मन ही मन में डरे होते हैं, साइड अफेयर्स होते हैं। तो मुझे लगता है कि लिव अलोन, लिव हैप्पी। मैं बस इस उम्र में औरतों को यही कहना चाहती हूं कि योग करें, खुद को फिट रखें। मैं वेट लिफ्टिंग करती हूं, हमें किसी पर निर्भर नहीं, बस खुश रहने की जरूरत है।’

सुष्मिता मुखर्जी का करियर

बता दें, सुष्मिता मुखर्जी ने टीवी और फिल्म जगत में काफी काम किया है और सपोर्टिंग रोल्स से सुर्खियां बटोरी हैं। उनकी यादगार फिल्मों की बात करें तो वह ‘गोलमाल’, ‘दिल्लगी’, ‘किंग अंकल’, ‘खलनायक’, ‘घर जमाई’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’, ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं दूरदर्शन पर आए शो ‘करमचंद’ में उनका किट्टी का किरदार काफी पसंद किया गया था।

ये भी पढ़ेंः ‘आपका धर्म क्या है?’ ईशान खट्टर से फैन ने किया सवाल, एक्टर का जवाब देखकर बोले लोग- अब कोई नहीं पूछेगा

समय रैना अब कपिल शर्मा को देंगे टक्कर? नेटफ्लिक्स पर आ रहा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’, एक पोस्ट से बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp