
रोहित शेट्टी और उनकी टीम ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की रिलीज की तैयारी जोरों-शोरों से कर रही है। प्रीमियर रिलीज डेट का ऐलान करने से पहले शो के होस्ट ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान बरती गई सुरक्षा सावधानियों को बेहतरीन तारीके से दिखाया गया है। रोहित ने इस वीडियो के जरिए बताया कि स्टंट करते समय वे सभी सेफ्टी रूल्स अपनाते हैं और कंटेस्टेंट्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, टास्क के पहले खुद स्टंट सेटअप और गाड़ियों की जांच करते हुए देखा गया।
खतरों के खिलाड़ी 15 का हर स्टंट होगा रियल
रोहित शेट्टी ने यह वीडियो मजेदार कैप्शन के साथ अपलोड किया और लिखा ‘स्क्रीन पर रोमांच, पर्दे के पीछे सुरक्षा… कोई कंप्यूटर ग्राफिक्स नहीं… कोई स्पेशल FX नहीं… बस रॉ और असली स्टंट… खतरों के खिलाड़ी की दुनिया में आपका स्वागत है।’ इस वीडियो में रोहित स्टंट करने से पहले एक कार की बारीकी से जांच करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वे एक कंटेस्टेंट को भरोसा दिलाते हुए कहते हैं, ‘तुम सुरक्षित हो, पूरी तरह सुरक्षित हो।’ इस क्लिप के जरिए होस्ट ने शो में दिखाए जाने वाले खतरनाक स्टंट्स को बिना एक्सपर्ट्स की देखरेख न करने को कहा।
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को दी खास सलाह
वे कंटेस्टेंट को स्टंट से पहले ठीक से वार्म-अप करने की सलाह भी देते हैं और समझाते हैं कि कार के लैंड होने पर इसका असर सबसे ज्यादा गर्दन और पीठ पर पड़ेगा तो इस दौरान सावधान रहना होगा। अविनाश मिश्रा रोहित के निर्देशों को ध्यान से सुनते हुए दिख रहे हैं, जिसके बाद फिल्ममेकर उन्हें स्टीयरिंग व्हील को मजबूती से पकड़ने और टास्क के दौरान कोई भी हरकत न करने की सलाह देते हैं। किसी भी काम को करने से पहले हर तरह की सावधानी बरतने पर जोर देते हुए रोहित कहते हैं:
‘हमें पता है कि कार कहां उतरेगी और हमें यह भी पता है कि वह किस रफ्तार से जमीन आएगी। रफ्तार उससे ज्यादा नहीं होगी।’
रोहित शेट्टी ने सेफ्टी रूल्स पर की बात
इसी वीडियो में रोहित शेट्टी आगे शो के एक स्टंट एक्सपर्ट के साथ कार की लैंडिंग से जुड़ी बारीकियों पर चर्चा करते हुए दिखाई देते हैं, जिससे यह पक्का किया जा सके कि सब कुछ प्लान के हिसाब से सही है या नहीं। रोहित वीडियो में आगे कहते हैं:
‘हम स्टंट करने से पहले सुरक्षा के सभी सेफ्टी रूल्स को फॉलो करते हैं। हम इन स्टंट्स के लिए ट्रेंड हैं! ये स्टंट्स एक्सपर्ट्स की देखरेख में किए जाते हैं। इसलिए प्लीज हमारे स्टंट्स को करने की कोशिश न करें।’
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
