सामंथा रुथ प्रभु बनने वाली हैं मां? बेबी बंप को लेकर शुरू हुई अटकलें, वायरल क्लिप पर टिकीं फैंस की निगाहें

सामंथा रुथ प्रभु बनने वाली हैं मां? बेबी बंप को लेकर शुरू हुई अटकलें, वायरल क्लिप पर टिकीं फैंस की निगाहें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु का बेबी बंप दिखने की खबर सामने आने के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगी हैं। इन क्लिप्स में वह अपने पति राज निदिमोरू के साथ अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सफलता का जश्न मनाती हुई दिख रही हैं, 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सभी का ध्यान उनके बेबी बंप पर गया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने लाइट ब्लू टी-शर्ट और डेनिम पहनी थी।

सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की उड़ी अफवाह

वीडियो में सामंथा फिटेड लाइट ब्लू राउंड-नेक टी-शर्ट पहने हुए और केक काटते समय बहुत खुश नजर आ रही हैं, जबकि पैपराजी उनके आस-पास जमा होकर तस्वीरें ले रहे हैं। हालांकि, उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में ये अटकलें अभी कन्फर्म नहीं हैं और सामंथा रुथ प्रभु की प्रेग्नेंसी की खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर लोगों की बातों पर आधारित है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 

सामंथा के बेबी बंप को लेकर शुरू हुई अटकलें

क्लिप्स के वायरल होने के तुरंत बाद नेटिजन्स ने बेबी बंप दिखने पर प्रेग्नेंसी के बारे में कमेंट और अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह, बधाई हो, वह प्रेग्नेंट हैं।’ दूसरे ने कमेंट किया, ‘सैम प्रेग्नेंट हैं।’ तीसरे यूजर ने कहा, ‘हां, आखिरकार पता चल गया कि वह प्रेग्नेंट हैं… यह साफ दिख रहा है, उनके लिए बहुत खुश हूं। अभी मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं।’ हालांकि, अभी तक सामंथा रुथ प्रभु या राज निदिमोरू में से किसी ने भी इस अटकल पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। ये दावे पूरी तरह से सोशल मीडिया यूजर्स ने किए हैं।

सामंथा रुथ-राज निदिमोरू ने कहां की थी शादी

सामंथा रुथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में अपने फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की थी। यह राज निदिमोरू की भी दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी श्यामली डे से हुई थी। वहीं, इससे पहले सामंथा रुथ की शादी एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी।

ये भी पढे़ं-

सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में शाहरुख खान का जलवा, ‘कोई मिल गया’ पर किया धांसू डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो

वायरल वीडियो ने खड़ा किया विवाद, एल्विश यादव और रजत दलाल के बीच छिड़ी जुबानी जंग, ऑनलाइन दी धमकियां

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp