2025 की बेस्ट क्राइम-थ्रिलर ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’, OTT पर मचा रही भौकाल

2025 की बेस्ट क्राइम-थ्रिलर ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’, OTT पर मचा रही भौकाल

‘कांतारा’ से लेकर ‘केजीएफ’ और ‘पुष्पा’ सहित पिछले कुछ सालों में साउथ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की और सिर्फ भारत में ही नहीं दुनियाभर में खूब सराही गईं। इन फिल्मों ने दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ा दी हैं। तो अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें साउथ इंडियन फिल्में पसंद हैं और क्राइम-थ्रिलर देखने का शौक है तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे देखते ही आपका दिन बन जाएगा। इस फिल्म का नाम है ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। पुलिस इनवेस्टिगेशन वाली इस फिल्म में एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज है।

क्या है ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ की कहानी?

‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ 2025 में रिलीज हुई एक शानदार क्राइम-थ्रिलर है। फिल्म की कहानी समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश करने वाले पुलिस अफसर ‘हरिशंकर’ (कुंचको बोबन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पत्नी गीता और बेटी के साथ रहता है। हरिशंकर की जिंदगी में तब ट्विस्ट आता है जब वो नकली सोने के आभूषणों की जांच करता है और धीरे-धीरे एक गिरोह और गहरे जुर्म के बारे में उसे पता चलता है। वह जैसे-जैसे इस पूरे गिरोह की तलाश में आगे बढ़ता है, खुद भी मुश्किलों में घिरता जाता है।

डिमोशन की कार्रवाई और क्रिमिनल गैंग का सामना

हरिशंकर डिमोशन की कार्रवाई झेल रहा है और नकली ज्वेलरी से जुड़े एक सामान्य केस की छानबीन कर रहा होता है। इसी छानबीन में अचानक एक खतरनाक क्रिमिनल गैंग से उसका सामना होता है। इसके बाद अपराध, हत्या और पुलिस की इन्वेस्टिगेशन, फिल्म की कहानी रोमांच और ट्विस्ट से भर जाती है। गुस्सैल पुलिस अफसर के रोल में कुंचको बोबन के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में कुंचको बोबन लीड रोल में हैं और उनके साथ विशाक नायर, जगदीश और प्रियामणि भी मुख्य भूमिका में हैं। 2025 में रिलीज हुई ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 12 करोड़ के बजट में बनी इस क्राइम-थ्रिलर को आईएमडीबी पर 7.6 रेटिंग मिली है। फिल्म 20 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 53.89 करोड़ की शानदार कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन जीतू अशरफ ने किया है।

ये भी पढ़ेंः ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर की कैंची, अक्षय की फिल्म में 18 बदलाव, कटे दिशा-जैकलीन के सीन

चिरंजीवी ने किया ‘मा इंटी बंगारम’ का रिव्यू, सामंथा को दी प्रेग्नेंसी की बधाई और तोहफा, शेयर की फोटो

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp