रोहित शेट्टी को एक बार फिर मिली धमकी, कॉलर ने की 20 करोड़ की डिमांड

रोहित शेट्टी को एक बार फिर मिली धमकी, कॉलर ने की 20 करोड़ की डिमांड

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी को एक बार फिर धमकी भरे कॉल के जरिए फिरौती की मांग की गई है। निर्देशक को शनिवार सुबह एक धमकी भरा कॉल आया, जिसमें उनसे 20 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही इस कॉल में ये भी कहा गया है कि अगर इस बार फिरौती में मांगी गई रकम नहीं मिलती है तो निशाना घर नहीं बल्कि सीधे रोहित शेट्टी होंगे। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में हलचल पैदा हो गई है। अब तक ये धमकी भरा कॉल करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में मुंबई पुलिस ये पता करने में जुटी है कि ये धमका भरा कॉल करने के पीछे किसका हाथ है।

रोहित शेट्टी से मांगी गई 20 करोड़ की फिरौती

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, रोहित शेट्टी को ये धमकी एक ऑडियो क्लिप के जरिए दी गई है, जिसमें उनसे 20 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। ये घटना निर्देशक के जुहू स्थित घर पर फायरिंग के कुछ महीने बाद ही सामने आई है, जिससे इंडस्ट्री में फिर हलचल पैदा हो गई  है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह रोहित शेट्टी के स्टाफ को एक ऑडियो क्लिप मिला। करीब 90 सेकेंड के इस ऑडियो क्लिप में उन्हे मांगी गई रकम न मिलने पर जान से मारने की बात कही गई है। 

बिश्नोई गैंग से जुड़े तार

बताया जा रहा है कि इस ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी शुभम लोणकर की आवाज है, ये वही शुभम लोणकर है, जो 2024 में बाबा सिद्दीकी की हत्या और इस साल की शुरुआत में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में वॉन्टेड है। ऑडियो क्लिप मिलने के बाद जुहू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल में जुट गई है और ऑडियो क्लिप की आवाज के बारे में पता करने के लिए इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

फरवरी में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई थी फायरिंग

इससे पहले 1 फरवरी को देर रात रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। उनके जूही स्थिति महमूद चौक के पास स्थित घर पर आधी रात चली गोलियों से पूरा इलाका गूंज उठा था, जिसके बाद हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। निर्देशक के घर पर फायरिंग करने वाले दीपक शर्मा को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया था, जिसने बताया था कि वह सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग से जुड़ा था और गैंग से प्रभावित होकर उसने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की थी।

रोहित शेट्टी का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों रोहित शेट्टी अपने स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज डेट हाल ही में जारी की गई है। इस सीजन में फरहाना भट्ट, ओरी, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, अविनाश मिश्रा, जैस्मिन भसीन, ऋत्विक धनजानी, अविका गौर, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा और विशाल आदित्य सिंह जैसे सेलिब्रिटी नजर आने वाले हैं। शो 25 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ेंः रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में नए खुलासे, बहन की शादी का कर्ज उतारने के लिए चलाई गोलियां

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी समेत 6 लोगों की हुई कोर्ट में पेशी, अब तक 12 संदिग्ध हो चुके हैं गिरफ्तार​
 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp