मुश्किल में ‘लापता लेडीज’ फेम सतेंद्र सोनी, फीस मांगने पर डायरेक्टर ने दी धमकी

मुश्किल में ‘लापता लेडीज’ फेम सतेंद्र सोनी, फीस मांगने पर डायरेक्टर ने दी धमकी

‘लापता लेडीज’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी फिल्म और सीरीज में नजर आ चुके सतेंद्र सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह परेशान और रोते नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस भी परेशान हो उठे हैं। दरअसल, हाल ही में सतेंद्र सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे एक वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए मैहर पहुंचे थे, जिसके लिए डायरेक्टर ने उन्हें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था। लेकिन, 8 दिन की शूटिंग के बाद डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फीस मांगने पर सेट से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी तक दे दी। जिससे परेशान होकर सतेंद्र सोनी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और मदद की गुहार लगाई है।

सतेंद्र सोनी ने लगाई मदद की गुहार

सतेंद्र सोनी ने कुछ घंटे पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैं- ‘हैलो, मेरा नाम सतेंद्र सोनी है और मैं एक एक्टर हूं। मैं मैहर एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आया था। इस फिल्म का नाम ‘पेड पालकी’ है और इसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं। हमारी बात हुई थी, इन्होंने हमें 50 हजार साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा कि बाकी डायरेक्ट शूट पेमेंट करेंगे। हमारी 8 दिन की शूटिंग हो चुकी है, जब हमने इनसे फीस मांगी तो इन्होंने हमारा पैकअप कर दिया और कहा कि तुम लोग हमें होटल में नहीं दिखने चाहिए। तुम्हारा पैकअप है और फिर हमें मारने की धमकी भी दी।’ ये कहते हुए सतेंद्र रोने लगे।

चिंता में सतेंद्र सोनी के दोस्त और फैन

सतेंद्र सोनी का ये वीडियो देखने के बाद एक्टर के फैंस और दोस्तों ने चिंता जताई। एक्ट्रेस गुरप्रीत चड्ढा ने लिखा- ‘कॉल नहीं लग रहा है सत्तू, प्लीज कॉल मी।’ वहीं श्यांक शुक्ला ने लिखा- ‘बाबा..! इतना परेशान मत हो ऐसे कोई मार नहीं देगा। बाकी, श्रीधर दुबे भैया हैं, बड़े भाई हैं। चिंता की बात नहीं है, घबराओ मत। सब तुम्हारे साथ हैं। बात करके हर मसले का हल निकल सकता है। सब्र रखो।’ ऐसे ही कमेंट करते हुए कई अन्य ने चिंता जाहिर करते हुए सत्येंद्र की मदद करने की बात कही है।

वापस मुंबई पहुंचे सत्येंद्र सोनी

हाल ही में सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित मैहर से मुंबई पहुंच चुके हैं। सत्येंद्र सोनी कहते हैं- ‘हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं बहुत बहुत धन्यवाद मैहर ( मध्य प्रदेश) पुलिस का और जिन लोगों ने भी हमें सपोर्ट किया।’ एक्टर ने अपने पोस्ट में कई नामों का जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्हें मुंबई तक सुरक्षित पहुंचने में इन लोगों ने उनकी मदद की। एक्टर का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली और कमेंट सेक्शन में खुशी भी जाहिर की।

ये भी पढ़ेंः फिल्म जिसने जीते 13 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स, आमिर खान भी ऑडिशन में नहीं हुए थे पास, कहानी कॉपी के भी लगे थे आरोप

कॉपी नहीं थी ‘लापता लेडीज’ की कहानी, आरोपों के बाद राइटर ने सबूत के साथ बताई सच्चाई

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp